आयशा खान के साथ रोमांस करते दिखे अभिषेक कुमार, सोशल मीडिया पर छाई शानदार केमिस्ट्री

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनरअप अभिषेक कुमार शो से निकलने के बाद भी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं| हाल ही में उनका मन्नारा चोपड़ा संग एक म्यूजिक वीडियो आया, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया| वहीं अब अभिषेक कुमार ने बिग बॉस में नजर आ चुकीं आयशा खान संग वैलेंटाइन डे के खास मौके पर एक रोमांटिक रील शेयर की है, जो इस समय लाइमलाइट में बनी हुई है|

अभिषेक कुमार ने अपने ही म्यूजिक वीडियो सांवरे गाने पर आयशा खान के साथ एक रील बनाई है| वीडियो में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं| आयशा- अभिषेक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है| वीडियो में अभिषेक ब्लैक सूट पहने नजर आ रहे हैं| वहीं आयशा खान ब्लू साड़ी में खूबसूरत दिख रही हैं| ये वीडियो वैलेंटाइन डे के खास मौके पर शेयर किया गया है| इसलिए फैंस दोनों के रिलेशनशिप में होने का कयास लगा रहे हैं|

आयशा – अभिषेक के इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स के जरिये जमकर रिएक्ट कर रहे हैं| यूजर्स को इनकी जोड़ी बेहद पसंद आ रही है| एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि दोनों बहुत अच्छे लग रहे हो| दूसरे यूजर ने लिखा- दोनों एकसाथ अद्भुत लग रहे हैं| किसी अन्य यूजर ने कमेंट किया- इस सॉन्ग की सबसे प्यारी रील| इसी तरह फैंस वीडियो पर अपनी राय दे रहे हैं|

About Post Author