अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा का ‘सांवरे’ सॉन्ग हुआ रिलीज, फैंस को पसंद आई दोनों की केमिस्ट्री

KNEWS DESK- बिग बॉस 17 के रनरअप अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा का सॉन्ग सांवरे आज रिलीज हो चुका है| फैंस लंबे समय से इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे| सॉन्ग सांवरे में अभिषेक- मन्नारा की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है|

अभिषेक- मन्नारा के गाने सांवरे को अंशुल गर्ग द्वारा तैयार किया गया है| इस सॉन्ग को सिंगर अखिल सचदेव ने गाया है और गाने के लिरिक्स भी लिखे हैं| कार्तिक देव और अखिल सचदेव ने इसे कम्पोज किया है| इस सॉन्ग में अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा की रोमांटिक लव स्टोरी देखने को मिली है, जिसे फैंस खूब प्यार दे रहे हैं| सोशल मीडिया पर ये गाना आते ही छा गया है| दोनों की लव स्टोरी फैंस का दिल जीत रही है|

इस सॉन्ग की छोटी सी वीडियो मन्नारा चोपड़ा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है, जिसमें अभिषेक- मन्नारा की क्यूट केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है| यूजर्स वीडियो देखने के बाद खुद को कमेंट्स करने से रोक नहीं पा रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि मैं चाहता हूं कि ये गाना 100 मिलियन व्यूज पार करे| दूसरे यूजर ने लिखा- वाह, क्या केमिस्ट्री है| किसी अन्य यूजर ने कमेंट किया- बहुत ही सुन्दर सॉन्ग| एक फैन ने लिखा- परफेक्ट सॉन्ग, परफेक्ट जोड़ी| वीडियो पर इसी तरह लगातार लोग कमेंट कर रिएक्ट कर रहे हैं|

About Post Author