अभिषेक कुमार और आयशा खान का ‘खाली बोतल’ सॉन्ग हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर छाया म्यूजिक वीडियो

KNEWS DESK- ‘बिग बॉस 17’ में नजर आ चुके अभिषेक कुमार और आयशा खान की केमिस्ट्री को फैंस काफी ज्यादा पसंद करने लगे हैं| वहीं अब लंबे इंतजार के बाद दोनों का म्यूजिक वीडियो ‘खाली बोतल’ आज रिलीज हुआ| सॉन्ग में अभिषेक- आयशा एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं|

अभिषेक कुमार और आयशा खान के गाने को टी-सीरीज द्वारा प्रोड्यूस किया गया है| इस गाने को परम्परा टंडन ने अपनी आवाज दी है| वहीं मनन भारद्वाज ने इसके लिरिक्स लिखे और कंपोज भी किया| म्यूजिक वीडियो ‘खाली बोतल’ एक लव स्टोरी है, जिसमें प्यार, धोखा और सस्पेंस सब देखने को मिल रहा है| म्यूजिक वीडियो में अभिषेक कुमार और आयशा खान का लुक सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है|

आपको बता दें कि अभिषेक कुमार और आयशा खान के बीच बिग बॉस 17 में भी एक अच्छी दोस्ती नजर आई थी, जो फैंस को काफी पसंद भी आई| शो से बाहर आने के बाद भी दोनों की दोस्ती बरकरार रही| वहीं अब अभिषेक- आयशा का सॉन्ग ‘खाली बोतल’ फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है| वीडियो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है| लोग म्यूजिक वीडियो पर कमेंट्स के जरिये दोनों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं|

About Post Author