दुल्हनिया बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK- टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह इस समय अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं| आरती ने बीते दिन दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए| दोनों ने मुंबई के इस्कॉन टेम्पल में शादी रचाई| वहीं अब आरती- दीपक की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं|

एक दूसरे के हुए आरती सिंह-दीपक, तस्‍वीरें आईं सामने, कपल का दिखा शानदार  अंदाज

शादी की तस्वीरों में सुपरस्टार गोविंदा की भांजी आरती सिंह सुर्ख लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं| हर कोई आरती के ब्राइडल लुक से अपना ध्यान हटा नहीं पा रहा है| एक्ट्रेस ने अपने लुक को हैवी ज्वेलरी से पूरा किया| वहीं दुल्हे राजा दीपक चौहान बेहद डैशिंग लुक में नजर आए| व्हाइट कलर की शेरवानी में दीपक काफी हैंडसम लग रहे थे| न्यूली वेड कपल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| परिवार वालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में बंधे|

दूल्हे को देख इमोशनल हुईं आरती, एक-दूजे को गले लगाया, भाभी कश्मीरा के छलके  आंसू - Arti singh bridal entry hugged husband dipak chauhan after couple  met on mandap wedding day family

 

ऐसे हुई आरती- दीपक की मुलाकात 

आपको बता दें कि आरती सिंह और दीपक चौहान एक मैचमेकर के जरिए एक दूसरे से मिले थे| वहीं से दोनों की बातें स्टार्ट हुईं और दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ| एक साल तक डेट करने के बाद आरती- दीपक ने शादी करने का फैसला लिया|

दूल्हे को देख इमोशनल हुईं आरती, एक-दूजे को गले लगाया, भाभी कश्मीरा के छलके  आंसू - Arti singh bridal entry hugged husband dipak chauhan after couple  met on mandap wedding day family

दीपक के काम की बताएं तो वो इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक हैं और रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के ब्रांड एंबेसडर भी हैं| वहीं आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी की फोटोज और वीडियोज इस समय चर्चा में बनी हुई हैं| सिर्फ शादी ही नहीं बल्कि दोनों की शादी के सारे फंक्शन भी काफी लाइमलाइट में रहे|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.