सुपरस्टार यश के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी में हुआ बड़ा हादसा, तीन फैंस की गई जान

KNEWS DESK- सुपरस्टार यश को आज कौन नहीं जानता, लोग इनकी एक्टिंग के दीवाने हैं| वहीं केजीएफ एक्टर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं और हमेशा की तरह इस साल भी उनके फैंस बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं| इसी दौरान एक्टर यश के फैंस को लेकर एक खबर सामने आई है| बता दें कि एक्टर के बर्थडे की तैयारी करते समय तीन फैंस की जान चली गई|

एक्टर यश के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी में उनके फैंस एक दिन पहले से ही लग जाते हैं| वहीं इस मौके पर एक दुखद खबर सामने आई है| बता दें कि यश का कट-आउट लगाते समय करंट लगने से तीन युवकों की मौत हो गई| पता चला है तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं| जानकारी के अनुसार, कट-आउट बिजली के तार को छूने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है|

जानें पूरा मामला 

सुपरस्टार यश के जन्मदिन को लेकर उत्साहित फैंस की कट आउट लगाते वक्त बिजली का झटका लगने से मौत हो गई| ये हादसा गदग जिले के लक्ष्मेश्वर तालुका के सुरंगी गांव में आधी रात को हुआ था| इस घटना में हनमंता हरिजन (21), मुरली नदाविनमणि (20), नवीन गाजी (19) की जान चली गई है| वहीं अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए लक्ष्मेश्वर अस्पताल रेफर किया गया है|

About Post Author