साउथ के एक्टर Allu Arjun के पास है करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी कारों का रखते है शौक

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को उनकी एक्टिंग और एक्शन सीन्स से पूरा साउथ पहचानता है। फिल्म पुष्पा के बाद पूरी दुनियाभर में अल्लू अर्जुन ने सबके दिलों में एक खास जगह बना ली है। उन्होंने 2 साल की उम्र से कैमरा फेस करना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया के अकाउंट में भी करोङो में फैन फॉलोइंग है। अर्जुन इंडस्ट्री के साथ-साथ अपनी निजी ज़िन्दगी में भी बेहद स्टाइलिश हैं।

आलीशान घर और लग्जरी वैनिटी वैन

अल्लू अर्जुन के पास 356 करोड़ के करीब की संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन एक फिल्म करने के लिए करीब 14-15 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। अल्‍लू अर्जुन अपने पत्नी और परिवार के साथ हैदराबाद में जुबली हिल्स के पास रहते है। उनके आलीशान बंगले के साथ ही उनकी वैनिटी वैन भी किसी लग्जरी से कम नहीं है। इनकी वैन बाहर के साथ ही अंदर से भी बेहद लग्जीरियस है।

वैनिटी वैन की इतनी है कीमत

आपको विश्वास नहीं होगा कि इनकी वैन की इतनी कीमत है कि एक छोटे बजट की फिल्म बन जाए। 2019 में अल्‍लू अर्जुन ने एक वैनिटी वैन खरीदी थी जिसका नाम उन्होंने ‘द फाल्कन’ रखा था। इसकी कीमत 7 करोड़ रुपए हैं। इस वैनिटी वैन का इंटीरियर बाहर और अंदर दोनों के साथ लाजवाब है। इस वैनिटी वैन में सुख सुविधा से जुड़ी हुई हर चीज़ शामिल है।

अल्लू अर्जुन के पास है शानदार कारों का कलेक्शन

अर्जुन को सभी चीज़ उनकी तरह शानदार ही है। खूबसूरत बंगले, लाजवाब वैनिटी वैन के साथ ही उनको महंगी और शानदार कार रखने का शौक है। अर्जुन के पास रेंज रोवर कार भी है। वैनिटी वैन allu arjund propert की तरह ही उन्होंने अपनी इस कार का भी नाम रखा है। उनकी कार का नाम बीस्ट है। इस कार की कीमत करीब 2.50 करोड़ है। उनके पास 80 लाख की बीएमडब्ल्यू एक्स 5, जगुआर एक्सजे एल, ऑडी ए7, हमर एच2, वॉल्वो एक्ससी90 टी8 एक्सीलेंस जैसी कारें भी है।

प्राइवेट जेट के मालिक है अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन का नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज की फोर्ब्स लिस्ट में भी आता है। अल्लू अर्जुन के पास अपना एक प्राइवेट जेट भी है। कारों के साथ उनके पास महंगी घड़ियों का भी कलेक्शन है। उनके पास कार्टियर सैंटोस 100 एक्सएल, हबलोट बैंग बैंग स्टील कार्बन और रोलेक्स डेटोना स्टेनलेस स्टील जैसी महंगी घड़िया हैं। साउथ में उन्होंने लगातार एक के बाद एक बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। यही वजह है कि अल्लू अर्जुन साउथ के इतने महंगे अभिनेता है और अपनी लाइफ लग्‍जरी तरीके से जीते हैं।

About Post Author