माधुरी दिक्षीत ने लिया किराए पर घर , किराया जान कर उड़ जाएँगे होश

धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने पति के साथ मुंबई के वार्ली में किराए पर एक घर लिया है। घर की फोटोज़ सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहीं है।

मुंबई के पौश इलाके में लिया घर

बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ श्रीराम नेने मुंबई के पौश इलाके  वार्ली में शिफ्ट हो रहे हैं। कपल ने वार्ली की हाई राईस बिल्डिंग में एक घर किराए पर लिया है। माधुरी का नया फ्लैट इमारत की 29वें फ़्लोर में होगा। बता दें कि उन्होंने यह घर लीज़ पर लिया है।

आलीशन है घर

5500 sq. feet  में फैले इस घर में रात में पूरे शहर का बेहद नज़ारा दिखता है। और दिन में सूर्य की नैचुरल लाइट पूरे घर में आती है। मॉर्डन सुविधाओं से लैस इस घर का किराया 12.50 लाख रुपए महीना है।

अपूर्वा श्रौफ़ ने डिज़ाइन किया घर

माधुरी के इस घर को आलीशान बनाने में डिज़ाइनर अपूर्वा श्रौफ़ ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। अपूर्वा के मुताबिक इस घर को डिजाइन करने में न्यूड पेस्टल की बजाय अलग-अलग कलर्स के साथ एक्सीपेरेंट भी किया गया है। अपूर्वा कहतीं हैं कि समय की बाधा के साथ, क्लाइंट्स को रंगों के साथ प्रयोग के लिए राजी करना खासा चुनौतीपूर्ण रहा।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो   

अपूर्वा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें श्रीराम और माधुरी सोफे पर बैठे हुए हैं। वह दोनों अपने घर के लिए परफेक्ट वॉलपेपर पसंद कर रहे हैं।

माधुरी वेबसीरीज़ में

माधुरी ने हाल ही में अपना OTT प्लेटफार्म में गेम ऑफ़ फ़ेम नामक वेबसीराज़ से  डेब्यू किया है। फ़िलहाल तो अब वह अपने नए घर को खूबसूरत बनाने में व्यस्त हैं।

About Post Author