UPSC CSE Result 2023: यूपीएससी का रिजल्ट आज घोषित, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप, पिता अजय बोले- ‘इस पल का सपना देखा…’

KNEWS DESK- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2023 की परीक्षा के रिजल्ट का काफी लम्बे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो कि मंगलवार यानि आज घोषित कर दिया गया है| सिविल सेवा परीक्षा 2023 में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने प्रतिष्ठित टॉप किया है|

आपको बता दें कि आदित्य श्रीवास्तव, जिन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रौद्योगिकी स्नातक की उपाधि प्राप्त की| वर्तमान में 2021 में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद हैदराबाद में आईपीएस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं|

आदित्य श्रीवास्तव के पिता अजय श्रीवास्तव ने लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है| उन्होंने हमारा सपना पूरा किया| हमने बचपन से इस पल का सपना देखा था| यह उनकी कड़ी मेहनत और भगवान के आशीर्वाद का परिणाम था| इससे पहले, उन्होंने 2021 में (यूपीएससी सिविल सेवा) परीक्षा दी थी|

वहीं आदित्य की मां आभा श्रीवास्तव ने कहा- हम उपवास कर रहे थे, हमने भगवान से प्रार्थना की और भगवान ने हमें आशीर्वाद दिया| वह (आदित्य श्रीवास्तव) इस खुशी को साझा करने के लिए हमारे साथ यहां नहीं हैं| अगर वह यहां होते तो बेहतर होता लेकिन वह हैदराबाद में आईपीएस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं| श्रीवास्तव ने अपने वैकल्पिक विषय के रूप में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के साथ परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की|

UPSC CSE के 3 टॉपर 

S. No Roll No Name
1 2629523 ADITYA SRIVASTAVA
2 6312512 ANIMESH PRADHAN
3 1013595 DONURU ANANYA REDDY

About Post Author