UP School Holiday Calendar 2027: UP में होली और दिवाली पर 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए 2027 की छुट्टियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यूपी सरकार ने साल 2027 का सार्वजनिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक पूरे साल कुल 28 सार्वजनिक अवकाश रहेंगे। इनमें होली और दीपावली के मौके पर लगातार तीन-तीन दिन छुट्टी रहेगी।

सरकारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार 2027 में पहली सार्वजनिक छुट्टी 1 जनवरी को नए साल के मौके पर होगी, जबकि साल का आखिरी सार्वजनिक अवकाश 25 दिसंबर को क्रिसमस पर रहेगा। इस बार मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती को भी सार्वजनिक अवकाश की श्रेणी में शामिल किया गया है। इससे पहले ये दिन सीमित अवकाश की सूची में शामिल थे।

जनवरी से दिसंबर तक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

जनवरी

1 जनवरी — नया साल
14 जनवरी — मकर संक्रांति
15 जनवरी — गुरु गोबिंद सिंह जयंती (कार्यकारी आदेश)
26 जनवरी — गणतंत्र दिवस

फरवरी

20 फरवरी — संत रविदास जयंती

मार्च

6 मार्च — महाशिवरात्रि
10 मार्च — ईद-उल-फितर (चांद दिखने पर निर्भर)
22 मार्च — होलिका दहन
23 मार्च — होली
26 मार्च — गुड फ्राइडे

अप्रैल

1 अप्रैल — खातों की वार्षिक क्लोजिंग (बैंक, ट्रेजरी और सब-ट्रेजरी)
14 अप्रैल — डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती
15 अप्रैल — राम नवमी
19 अप्रैल — महावीर जयंती

मई

17 मई — ईद-उल-अधा (बकरीद)
20 मई — बुद्ध पूर्णिमा

जून

16 जून — मुहर्रम

अगस्त

15 अगस्त — स्वतंत्रता दिवस और ईद-ए-मिलाद
17 अगस्त — रक्षा बंधन
24 अगस्त — कृष्ण जन्माष्टमी

अक्टूबर

2 अक्टूबर — गांधी जयंती
9 अक्टूबर — दशहरा (विजयादशमी)
15 अक्टूबर — महर्षि वाल्मीकि जयंती
29 अक्टूबर — दीपावली
30 अक्टूबर — गोवर्धन पूजा
31 अक्टूबर — भाई दूज

नवंबर

14 नवंबर — गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा

दिसंबर

25 दिसंबर — क्रिसमस

होली पर लगातार 3 दिन की छुट्टी

2027 में होली का त्योहार मंगलवार 23 मार्च को है और सरकारी कैलेंडर के अनुसार 23 और 24 मार्च को अवकाश रहेगा। इससे पहले 22 मार्च को होलिका दहन की छुट्टी है। ऐसे में होली के दौरान 22, 23 और 24 मार्च को लगातार तीन दिन का अवकाश रहेगा।

दीपावली पर भी 3 दिन की छुट्टी

2027 में दीपावली 29 अक्टूबर को पड़ेगी। इस दिन शुक्रवार है। इसके बाद 30 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 31 अक्टूबर को भाई दूज की छुट्टी रहेगी। इस तरह दीपावली के अवसर पर भी लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश रहेगा।

अक्टूबर में सबसे ज्यादा सरकारी छुट्टियां

2027 के सार्वजनिक अवकाश कैलेंडर में अक्टूबर सबसे ज्यादा छुट्टियों वाला महीना रहेगा। इस महीने कुल छह सार्वजनिक अवकाश हैं। इनमें 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 9 अक्टूबर को दशहरा, 15 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, 29 अक्टूबर को दीपावली, 30 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 31 अक्टूबर को भाई दूज शामिल हैं।

स्कूलों के अपने कैलेंडर का करना होगा इंतजार

यूपी सरकार की ओर से जारी सार्वजनिक अवकाश कैलेंडर पूरे राज्य के लिए आधिकारिक है। हालांकि स्कूल और कॉलेज अपने स्तर पर अलग से हॉलिडे कैलेंडर जारी कर सकते हैं। ऐसे में शिक्षण संस्थानों की ओर से घोषित छुट्टियों की संख्या सरकारी कैलेंडर से अधिक हो सकती है। छात्रों और अभिभावकों को अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज की ओर से जारी आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर का इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *