UBSE UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, पीयूष और कंचन ने किया टॉप

KNEWS DESK– उत्तराखंड बोर्ड ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है| इसमें लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.97 और लड़कियों का 85.96 प्रतिशत रहा| बोर्ड द्वारा टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है| 12वीं में पीयूष कोहलिया और कंचन जोशी ने टॉप किया है| दोनों ने 500 में से 488 अंक प्राप्त किये हैं| पीयूष और कंचन के 97.60% मार्क्स हैं|

बता दें कि इस साल उत्तराखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में 94,225 छात्र पंजीकृत थे| इनमें से 92,020 छात्रों ने परीक्षा दी| परीक्षा में शामिल हुए कुल छात्रों में से 82.63% यानि 76,039 बच्चे पास हुए हैं| इस बार लड़कों की तुलना में लड़कियों ने बाजी मारी|

इस तरह चेक करें अपना रिजल्ट 

आधिकारी वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं

होमपेज पर 12th Result 2024 इसमें क्लिक करें|

सारी जानकारी भरें|

अब आपका रिजल्ट आपको दिख जाएगा|

परीक्षा में अल्मोड़ा निवासी पीयूष कोहलिया और नैनीताल निवासी कंचन जोशी ने 12th में 500 में से 488 अंक हासिल करके टॉप किया है| वहीं रुद्रप्रयाग निवासी अंशुल नेगी ने 500 में से 485 यानि 97% मार्क्स पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया| हरिश चन्द्र बिजल्वान और आयुष अवस्थी ने 96% यानि 500 में से 480 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया|

तीनों श्रेणियों में इतने बच्चे हुए पास 

प्रथम श्रेणी- 37581 स्टूडेंट्स

द्वितीय श्रेणी- 27607 स्टूडेंट्स

तृतीय श्रेणी- 226 स्टूडेंट्स

About Post Author