IIT JAM से लेकर XAT 2024 तक परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की आज है आखिरी तारीख, तुरंत कर दें अप्लाई

KNEWS DESK – आज का दिन कुछ परीक्षाओं के लिए आवेदन करने लिहाज से खास है| जो उमीदवार इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और अभी तक आवेदन नहीं कर पाये हैं तो जल्दी से कर दें| कई सारी बड़ी प्रवेश परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज यानी 25 अक्टूबर 2023 है| इन परीक्षाओं में आईआईटी जैम 2024, XAT 2024 और केरल SET 2024 शामिल हैं| जिनके लिए एप्लीकेशन लिंक केवल आजभर खुला है| अगर आपने भी आवेदन नहीं किया है तो अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं|

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी – News18 हिंदी

आईआईटी जैम 2024

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास आज आईआईटी जैम 2024 परीक्षा के लिए आवेदन बंद कर देगा| वे कैंडिडेट्स जो ज्वॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स के लिए अभी तक फॉर्म न भर पाए हों वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं| बैचलर डिग्री होल्डर अप्लाई कर सकते हैं| एक पेपर के लिए एप्लीकेशन फीस 2500 और दो पेपर के लिए 1800 रुपये है| एससी, एससटी, फीमेल कैंडिडेट्स और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए फीस एक पेपर की 900 और दो पेपर की 1250 है|

XAT 2024

जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट यानी XAT 2024 के लिए भी आवेदन करने का आखिरी मौका आज है| जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट आज XAT 2024 के लिए एप्लीकेशन लिंक बंद कर देगा| वे कैंडिडेट्स जो अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे xatonline.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं| परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी 2024 के दिन होगा| रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स को 2000 रुपये देने होंगे| किसी भी विषय से ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं|

केरल SET 2024

एलबीएस सेंटर केरल भी आज यानी 25 अक्टूबर के दिन केरल एसईटी (स्टेट एलिजबिलिटी टेस्ट 2024) के लिए आवेदन बंद कर देगा| अगर आपने  किसी वजह से अभी तक फॉर्म न भरा हो तो बिना देर करे तुरंत अप्लाई कर दें| आवेदन करने के लिए lbscentre.kerala.gov.in पर जाएं| फॉर्म में सुधार 28 और 29 अक्टूबर 2023 तक किया जा सकता है| एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये है. एससी एसटी कैंडिडेट्स के लिए फीस 500 रुपये है|

About Post Author