यूपी पुलिस की नई भर्ती में लागू होगा नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला, 62000 वैकेंसी

KNEWS DESK- यूपी पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है| उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, UP Police में कॉन्स्टेबल, एसआई समेत कई पोस्ट के लिए 62000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी| इन पदों के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से मार्किंग सिस्टम को लेकर जानकारी शेयर की गई है| भर्ती बोर्ड द्वारा आने वाली भर्ती परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन व्यवस्था लागू करने का ऐलान किया गया है| इस संबंध में यूपी पुलिस भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी हुआ था|

क्या है नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती में चयन प्रक्रिया दो या दो से अधिक पालियों में आयोजित की जाएगी| इस परीक्षा के बाद मार्किंग नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले से होगा| अलग-अलग पालियों में अलग-अलग पेपर सेट का इस्तेमाल किया जाएगा| इसमें अलग-अलग सेट में दिए गए प्रश्नों के आधार पर निश्चित मार्क्स तैयार किए जाएंगे| इसके आधार पर ही बराबर रिजल्ट तैयार होगा| नीचे दिए नोटिफिकेशन में यूपी पुलिस में मार्किंग सिस्टम की डिटेल्स देख सकते हैं|

यूपी पुलिस में 62000 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा| इसमें पोस्ट के अनुसार पदों की संख्या होगी|

♦ कॉन्स्टेबल- 52,699 पद

♦ सब इंस्पेक्टर- 2469 पद

♦ रेडियो ऑपरेटर- 2430 पद

♦ लिपिक संवर्ग- 545 पद

♦ कंप्यूटर ऑपरेटर- 872 पद

♦ कंप्यूटर प्रोग्रामर- 55 पद

♦ जेल वार्डर- 2833 पद

♦ कुशल खिलाड़ी- 521 पद

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के 52699 पदों पर भर्तियां होंगी| इसके लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए| बता दें कि कॉन्स्टेबल के अलावा सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्तियां होंगी| इसके लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं| इन पदों पर लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट के जरिये उम्मीदवारों का चयन होगा|

About Post Author