Most Expensive Schools in India: भारत के इन 10 स्कूलों की फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, आम आदमी की सालाना इनकम भी फेल

KNEWS DESK- देश में एक से बढ़कर एक स्कूल हैं| आपने कई स्कूलों के बारे में सुना होगा, जिनकी फीस काफी महंगी है लेकिन आज हम आपको भारत के ऐसे 10 स्कूलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी फीस सुनकर आप सोच में पड़ जाएंगे| इन स्कूलों में बड़े-बड़े एक्टर, नेता और बिजनेसमैन के बचते पढ़ते हैं|

द दून स्कूल, देहरादून- द दून स्कूल देहरादून में है| यह भारत के सबसे महंगा और बेहतरीन संस्थानों में से एक है| इसकी सालाना फीस INR 10-11 लाख है| सेमेस्टर खर्च- 25 हजार है| पता- माल रोड, देहरादून 248001.वेबसाइट – www.doonschool.com

देश के सबसे प्रतिष्ठित और महंगे स्कूल द दून स्कूल में अब 100 रुपए में हो  सकता है एडमिशन, जानिए कैसे | The Doon School dehradun Admission country  most prestigious expensive can

द Scindia स्कूल, ग्वालियर – द Scindia स्कूल ग्वालियर में है| ये स्कूल सीबीएसई से एफिलिएटेड है| इसे भारत के सबसे महंगे स्कूलों में से एक माना जाता है| यहां हर साल जनवरी और फरवरी के बीच परीक्षाएं होती हैं| सलमान खान, मुकेश अंबानी, अनुराग कश्यप, अरबाज खान, नितिन मुकेश और अमीन सयानी जैसे सितारे यहां से पढ़े हैं| यहां की सालाना फीस INR 12-13 लाख है| पता- द फोर्ट, ग्वालियर, मध्यप्रदेश 474008. वेबसाइट- www.scindia.edu

Meet the proud principal of The Scindia School as it celebrates 125 years -  Hindustan Timesद Mayo कॉलेज, अजमेर- मयो कॉलेज अजमेर राजस्थान में स्थित है| ये ऑल-बॉयज कॉलेज है, भारतीयों और एनआरआई के बीच प्रसिद्ध है| यह भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान के लिए जाना जाता है| इंद्र सिन्हा, विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे यहीं से पढ़े हैं| यहां की सालाना फीस भारतीय छात्र के लिए 6.5- 7 लाख है| वहीं NRIs के लिए 13 लाख है| पता- मयो कॉलेज, श्रीनगर रोड, अजमेर, राजस्थान 305001. वेबसाइट- www.mayocollege.com

Mayo College Girls School - Wikipedia

Welham बॉयज स्कूल, देहरादून- वेल्हम बॉयज स्कूल देहरादून, उत्तराखंड, भारत के सबसे महंगे कॉलेजों में से एक है| राजीव गांधी, संजय गांधी, नवीन पटनायक, जायद खान, मंसूर अली खान पटौदी और कप्तान अमरिंदर सिंह जैसे महान लोग यहां से पढ़े हैं| सालाना फीस 5-7 से 6 लाख तक है| वेबसाइट- www.welhamboys.org.

Contact Us | Welham Boys' School

वुडस्टॉक स्कूल, मसूरी- मसूरी का वुडस्टॉक स्कूल एक प्रतिष्ठित को-एड रेजिडेंशियल एजुकेशनल स्कूल है| ये भारत के सबसे अच्छे स्कूलों में से एक है| यहां डिप्लोमा प्रोग्राम ऑथोराइजेशन भी है| इस स्कूल की ट्यूशन फीस कक्षा 6 से 8 के लिए 16 लाख| कक्षा 10 और 12 के लिए 17.7 लाख है| वेबसाइट- www.woodstockschool.in.

Woodstock | Residential Life

बिरला इंटरनेशनल स्कूल, पिलानी- राजस्थान के पिलानी में बिरला इंटरनेशनल स्कूल है| इस विद्यालय के तीन सेक्शन हैं: मिडिल, सीनियर, जूनियर सेक्शन| यहां की सालाना फीस कक्षा 3 से 10 के लिए 2.9 लाख रुपये| कक्षा 10 और 12 के लिए 3.10 लाख रुपये है| वेबसाइट- www.bpspilani.edu.in.

बिरला पब्लिक स्कूल, श्री गंगानगर (राज.) | बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट, पिलानी

Good Shepherd International School, Ooty- तमिलनाडु के ऊटी में गुड शेफर्ड इंटरनेशनल स्कूल की 1977 में स्थापना हुई थी| ये फुल टाइम रेजिडेंशियल स्कूल है| इसकी ट्यूशन फीस INR 6.10 से 15 लाख तक है| वेबसाइट- www.gsis.ac.in.

Awards And Accreditations | Top International School India | GSIS

Ecole Mondiale World School, Mumbai- Ecole Mondiale वर्ल्ड स्कूल मुंबई में है| यह भारत और मुंबई के सबसे महंगे स्कूलों में से है| इसकी सालाना फीस KG से पहली कक्षा के छात्रों के लिए INR 6 से 7 लाख है| 1 से 10वीं कक्षा के लिए 9 से 10 लाख है| 11वीं और 12वीं के लिए 10 से 11 लाख है| one-time एडमिशन फीस 3,00,000 है| वेबसाइट- www.ecolemondiale.org.

स्टोनहिल इंटरनेशनल स्कूल- स्टोनहिल इंटरनेशनल स्कूल बैंगलोर में है| ये अंतरराष्ट्रीय आईबी स्कूल है, यह अपने बुनियादी ढांचे, अत्याधुनिक भवन और आईबी पाठ्यक्रम  के चलते भारत के सबसे महंगे स्कूलों में से एक है| वार्षिक शुल्क INR 4 से 12 लाख प्रति है| वेबसाइट -www.stonehill.in.

About Stonehill International School | Exceptional Education and Global  Community

बिशॉप कॉटन स्कूल शिमला- बिशॉप कॉटन स्कूल शिमला में है| यह भारत और एशिया के सबसे पुराने बॉयज बोर्डिंग स्कूलों में से एक है| यहां सालाना फीस पहली और तीसरी कक्षा के लिए INR 6.2 लाख| तीसरी से 12 वीं कक्षा के छात्रों के INR 6.5 लाख है| वेबसाइट- bishopcottonshimla.com.

About Post Author