Indian Army Internship 2026: 75 हजार रुपये तक स्टाइपेंड के साथ इंडियन आर्मी में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें आवेदन

KNEWS DESK- अगर आप इंडियन आर्मी के साथ काम करने का अनुभव हासिल करना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर है। इंडियन आर्मी ने Indian Army Internship Programme (IAIP) 2026-27 के दूसरे संस्करण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों और युवा प्रोफेशनल्स को कई आधुनिक और तकनीकी क्षेत्रों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को इंटर्नशिप के दौरान 75,000 रुपये तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

इंडियन आर्मी ने 30 से अधिक क्षेत्रों में इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन, फिनटेक, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स, एडवांस्ड वॉरफेयर सिस्टम्स, अन्य तकनीकी और प्रबंधन से जुड़े क्षेत्र।

एक उम्मीदवार को मिलेगा सिर्फ एक ऑफर

उम्मीदवार चाहें तो अलग-अलग ट्रेड में आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन होने पर केवल एक ही इंटर्नशिप ऑफर स्वीकार कर सकेंगे। इसलिए आवेदन करते समय अपनी रुचि, योग्यता और करियर लक्ष्य के अनुसार ट्रेड का चयन करना बेहतर होगा।

75 दिन की इंटर्नशिप, मिलेगा स्टाइपेंड

इंडियन आर्मी का यह इंटर्नशिप प्रोग्राम 75 दिनों का होगा। इंटर्नशिप पूरी करने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम 75,000 रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा। हालांकि, अंतिम स्टाइपेंड उम्मीदवार की उपस्थिति और कार्यक्रम में सहभागिता के आधार पर तय किया जाएगा।

दिल्ली में होगी इंटर्नशिप

चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली में इंटर्नशिप करनी होगी। आर्मी ने स्पष्ट किया है कि रहने और खाने की व्यवस्था उम्मीदवारों को स्वयं करनी होगी, क्योंकि यह सुविधा कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार AICTE Internship Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाकर संबंधित इंटर्नशिप का चयन करना होगा और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

क्या इंटर्नशिप के बाद नौकरी मिलेगी?

इंडियन आर्मी ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम केवल प्रैक्टिकल अनुभव और प्रोफेशनल एक्सपोजर देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस इंटर्नशिप के पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी में नौकरी या प्लेसमेंट का दावा नहीं मिलेगा।

क्यों है यह इंटर्नशिप खास?

  • इंडियन आर्मी के साथ काम करने का अवसर
  • आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में अनुभव
  • 75 दिन का व्यावहारिक प्रशिक्षण
  • 75,000 रुपये तक स्टाइपेंड
  • करियर और स्किल डेवलपमेंट के लिए उपयोगी अनुभव

जो उम्मीदवार रक्षा क्षेत्र, तकनीक और प्रबंधन से जुड़े क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह इंटर्नशिप सीखने और वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त करने का एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *