एक IAS अधिकारी का कितने साल में होता है प्रमोशन?

KNEWS DESK – देश का हर युवा IAS अफसर बनना चाहता है|भारत में IAS ऑफिसर का अलग ही रुतबा होता है| यह एक ऐसा पद है जिसमें इज्ज़त के साथ-साथ पैसा भी खूब होता है| युवा कड़ी मेहनत से इसकी तैयारी करते हैं| साथ ही IAS अधिकारी बनने के लिए केवल UPSC परीक्षा पास करना ही काफी नहीं है| अच्छी रैंक पानी भी आवश्यक है|आज हम आपको बताएंगे कि कितने सालों में IAS को प्रमोशन मिलता है|

जिला प्रशासन

IPS अधिकारियों के प्रमोशन के लिए समय सीमा तय की गई है| जिसके अनुसार ही उनका पद और वेतन बढ़ता है| इस सब के साथ ही उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं| पहले चार साल एक IAS अधिकारी की तैनाती बतौर एसडीएम रहती है| इसके बाद सर्विस के पांच से आठ साल के बीच वह एडीएम का जिम्मा संभलता है| 9 से लेकर 16 वर्ष तक एक IAS अधिकारी डीएम के पद पर तैनात रहता है| जबकि उसके बाद वह डिविजनल कमिश्नर के पद तक पहुंच जाता है|

राज्य सचिवालय

यदि IAS राज्य सचिवालय में है तो शुरुआत में उसकी पोस्ट अंडर सेक्रेटरी की रहती है| 5 से 8 साल के बीच डिप्टी सेक्रेटरी पद रहता है| उसके बाद जॉइंट सेक्रेटरी बनाया जाता है| नौकरी के 13 से 16 साल के मध्य स्पेशल सेक्रेटरी कम डायरेक्टर पद मिलता है| 16 से 24 के लिए  सेक्रेटरी-कम-कमिश्नर, 25 से 33 के बीच सेक्रेटरी-कम-कमिश्नर पद और उसके बाद चीफ सेक्रेटरी का पद मिलता है|

केंद्रीय सचिवालय

यहां एक IAS की शुरुआत बतौर असिस्टेंट सेक्रेटरी होती है| चार वर्ष के अनुभव के बाद अंडर सेक्रेटरी का पद दिया जाता है| फिर से 9 से 12 साल के बीच वह डिप्टी सेक्रेटरी पद पर रहता है| 13 से लेकर 16 साल तक डायरेक्टर का पद रहता है| उसके बाद 24 साल के अनुभव तक ज्वाइंट सेक्रेटरी, उसके बाद एडिशनल सेक्रेटरी, 30 से 33 साल के बीच एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, 34 से 36 साल के अनुभव के मध्य सेक्रेटरी और उसके बाद वह आईएएस अधिकारी  कैबिनेट सेक्रेटरी ऑफ इंडिया के पद पर तैनात होता है|

About Post Author