बिहार पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर पद पर निकाली हैं बंपर भर्तियां, जानिए कब से कर सकते हैं अप्लाई

KNEWS DESK – बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेस कमीशन ने सब-इंस्पेक्टर के 1275 पद पर भर्ती निकाली है| जो भी उमीदवार आवेदन करना चाहते हैं| वो अधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं| अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नही हुई है| उमीदवार एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म भर सकते हैं| आपको भर्ती के बारे में विस्तार से बताते हैं|

बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर भर्ती

बिहार पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर पद पर बंपर भर्तियां निकाली है| ये रिक्तियां बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने निकाली हैं जिसके अंतर्गत कुल 1275 पद पर कैंडिडेट्स की भर्ती होगी| वे उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हों, वे एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म भर सकते हैं| अभी रजिस्ट्रेशन लिंक नहीं खुला है| आवेदन 5 अक्टूबर 2023 से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 5 नवंबर 2023 है| इस समय सीमा के अंदर बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें|

आवेदन

बीपीएसएससी के इन पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है| ऐसा करने के लिए आपको बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाना होगा  नोटिस 30 सितंबर के दिन जारी किया गया है|

एलिजबिलिटी

इन पद पर अप्लाई करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर्स की डिग्री ली हो| इन पद के लिए आयु सीमा 20 से 37 साल तय की गई है| महिला उम्मीदवारों के लिए एज लिमिट 20 से 40 साल है| आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 42 साल है|

शुल्क

इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 700 रुपये शुल्क देना होगा| एससी, एसटी कैटेगरी के लिए शुल्क 400 रुपये है|

इन स्टेप्स से करें अप्लाई

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर bpssc.bih.nic.in पर जाएं | यहां होमपेज पर New Registration Button देखें और इसके अंडर खुद को रजिस्टर कराएं| अब लॉगिन करें और नया यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर एप्लीकेशन फॉर्म भरें| अब फॉर्म सबमिट कर दें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस भर दें| इसी के साथ आपका आवेदन पूरा हो जाएगा| अब चाहें तो इसका प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें|

 

About Post Author