AIIMS INI-CET 2027: पीजी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 13 अक्टूबर तक करें अप्लाई

KNEWS DESK- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस-कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट यानी INI-CET जनवरी 2027 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए AIIMS नई दिल्ली समेत विभिन्न इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस में मेडिकल और डेंटल पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

INI-CET जनवरी 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। योग्य उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन के बाद 17 से 19 अक्टूबर 2026 के बीच उम्मीदवार अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकेंगे। फाइनल रजिस्ट्रेशन स्टेटस और एडमिट कार्ड 26 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा। इसके बाद 1 नवंबर 2026 को INI-CET जनवरी 2027 परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में होगी। इसमें कुल 200 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को पूरा पेपर हल करने के लिए 180 मिनट यानी तीन घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित है, जबकि गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटा जाएगा। जिन सवालों को उम्मीदवार हल नहीं करेंगे, उनके लिए न तो अंक मिलेंगे और न ही अंक काटे जाएंगे।

इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर विभिन्न इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस में MD, MS, MCh, DM और MDS सहित संबंधित पीजी मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल और OBC श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए फीस 4,000 रुपये रखी गई है। वहीं SC, ST और EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 3,200 रुपये शुल्क देना होगा।

INI-CET जनवरी 2027 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां INI-CET जनवरी 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी। आवश्यक दस्तावेज और मांगी गई इमेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेना चाहिए। परीक्षा से संबंधित आगे के अपडेट, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *