योगी मंत्रिमंडल में शामिल हुए दिनेश खटीक

मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक दिनेश खटीक को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया गया है। बताया गया कि दिनेश खटीक ने आज शाम लखनऊ में मंत्री पद की शपथ ली।

हस्तिनापुर के मवाना थाना क्षेत्र के कस्बा फलावदा के रहने वाले दिनेश खटीक शुरू से ही भाजपा में ही रहे हैं और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता भी हैं। इनके पिता भी संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। इनके भाई नितिन खटीक जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। बता दें कि विधायक दिनेश खटीक मवाना थाना क्षेत्र के कस्बा फलावदा के रहने वाले हैं। इन्होंने सन 2017 में पहली बार भाजपा की ओर से हस्तिनापुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। पहली ही बार में दिनेश खटीक ने बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को पराजित कर जीत हासिल की।

 

About Post Author