KNEWS DESK- वर्ष 2025 जैसे पतियों के लिए काल साबित हो रहा है। वर्ष 2025 में पत्नियों द्वारा बेवफाई के चलते अपने पतियों को मौत के घाट उतारने के तीन मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में चौथा मामला मुजफ्फर नगर से भी पत्नी द्वारा बेवफाई में अपने पति को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में किस्मत ने पति का साथ दिया और वो जिंदा बच गया।
मामला मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के भायंगी गांव का है। यहां रहने वाले 26 वर्षीय अनुज शर्मा की शादी गाजियाबाद के फरखनगर में रहने वाली पिंकी शर्मा उर्फ शना से दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद शुरू के कुछ दिन तक तो सब अच्छे से चलता रहा फिर अचानक से पिंकी का अधिकतर समय फोन और सोशल मीडिया में बीतने लगा। जिसके चलते दंपति में विवाद होने लगा और एक दिन ऐसा आया जब अनुज को पिंकी के अफेयर का पता चल गया। अपना भेद खुल जाने के चलते पिंकी ने ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर लोगों के मुंह से पिंकी के लिए बद्दुआ निकलने लगी।
घंटो करती थी फोन पर बात
अनुज के परिजनों ने बताया कि शादी के पहले से ही पिंकी का किसी लड़के से अफेयर चल रहा था जिसकी जानकारी शादी के समय पिंकी के घर वालों ने नहीं दी थी। शादी के बाद पिंकी का अधिकतर समय फोन पर ही बीतने लगा। अनुज द्वारा फोन चेक करने पर पता चला कि पिंकी की बात किसी लड़के से होती है जिसपर अनुज ने पिंकी को समझाने का प्रयास किया पर प्यार में पागल पिंकी कुछ भी समझने को तैयार नहीं थी।
अपने भतीजे से ही इश्क लड़ा बैठी पिंकी
परिजनों के अनुसार जब अनुज ने पिंकी को फोन पर बात करते हुए पकड़ा और फोन को चेक किया तब पिंकी के किसी लड़के से बात करने की बात पता चली। जिसपर अनुज ने पिंकी से उस लड़के के बारे में पूछा तो पिंकी ने बताया कि वो लड़का और कोई नहीं बल्कि उसके ताऊ की बेटी का बेटा है। इस रिश्ते से पिंकी अपने भतीजे से ही इश्क लड़ा बैठी। पिंकी ने अपने पागलपन के चलते मौसी और भतीजे जैसे पवित्र रिश्ते को भी बदनाम कर दिया।
एक दिन पहले ही समझाकर लाया था अनुज, अगले दिन दे दिया जहर
पिंकी के अफेयर की बात पता चलने पर पिंकी और अनुज दोनों में काफी लड़ाई हुई थी, जिसके बाद पिंकी अपने मायके चली गयी थी। अनुज ने रिश्ता न खराब होने की बात सोचकर पुरानी बातों को भूलते हुए पिंकी के मायके से उसे समझाकर अपने घर 24 मार्च को ले आया था। इसके अगले ही दिन पिंकी ने कॉफी में जहर मिलाकर अनुज को दे दिया। कॉफी पीने के बाद अनुज की हालत बिगड़ने लगी। अनुज की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने पति अनुज के परिजनों की शिकायत पर इस मामले में पत्नी पिंकी के विरुद्ध बीएनएस 2023 की धारा 123 और 351(2) में मुकदमा दर्ज कर मामले की कार्रवाई में जुट गई है और फरार पिंकी की तलाश कर रही है।