राजस्थान : मानसिक विक्षिप्त महिला ने 14 वर्षीय पुत्र का घोंटा गला, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

KNEWS DESK… राजस्थान के उदयपुर में आज यानी 29 जुलाई की सुबह एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर एक महिला ने एपने 14 वर्षीय पुत्र की गला घोंटकर हत्या कर दी है। आरोपी महिला पिछले 5 वर्षों से मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल आपको बता दें कि मृतक किशोर का पिता दीपक पारीख ने अम्बामाता पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हत्या के वक्त वह पत्नी मनीषा और बेटे पुरजन्य को छोड़कर मॉर्निंग वॉक पर गया था। तभी मानसिक रूप से परेशान चल रही पत्नी ने बेटे को कपड़े सुखाने की रस्सी से बांधकर मौत के उतार दिया। जब वापस आया तो घर के गेट अंदर से बंद थे। पडोसियों की मदद से परिजन बालकनी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो मनीषा आराम से बैठी हुई थी। महिला से थोड़ा दूर ही बेड पर बेटे का शव पड़ा था, जिसके गले पर भी कई निशान थे। बेड के पास 2 रस्सियों के टुकड़े भी पड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें… सीमा-सचिन अपना घर छोड़ दूसरे घर में रहने को हुए मजबूर,राशन और पैसे खत्म, सचिन के पिता ने कहा कुछ ऐसा….

जानकारी के लिए बते दें कि मृतक किशोर के पिता की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे अंबामाता थाना प्रभारी हनवंत सिंह राजपुरोहित समेत पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। महिला का 2018 से मानसिक दिक्कतों के चलते अस्पताल में भी इलाज चल रहा था। इस मामले पर फिलहाल मृतक के परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे है। मृतक पुरजन्य पारीख का 3 दिन पहले ही जन्मदिन था। अंबामाता थाना प्रभारी हनवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि गिरफ्तार की गई महिला से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जरूरत पड़ने पर मनोविज्ञान विभाग की मदद ले सकते हैं। शुरूआती पूछताछ में महिला ने हत्या की घटना को स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़ें… सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर मायावती ने कसा तंज, कहा-चुनाव से पहले समुदायों के बीच दरार पैदा करने…

About Post Author