मुंबई पुलिस को आया फोन,सीमा को पाकिस्तान भेजने की धमकी

KNEWS DESK… पाकिस्तान से चार बच्चों सहित भारत आई सीमा पर पूरे देश में सवाल उठ रहे हैं। भारत में हमले का खतरा पैदा हो गया है। मुंबई पुलिस को एक कॉल आई है। जिसमें कहा गया सीमा को जल्द  पाकिस्तान भेजा जाए।  26/11 जैसा हमला दोबारा होगा नहीं तो भारत हमले के लिए तैयार रहे।

आपको बता दें कि सीमा हैदर  PUBG के जरिए नोएडा के रहने वाले सचिन के संपर्क में आई थी। जिसके बाद वह अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई। सीमा पर पूरे देश में सवाल उठ रहे हैं। इससे भारत में हमले का खतरा पैदा हो गया है।

 

11 जुलाई को बलूचिस्तान के एक आतंकी संगठन ने भारत सरकार को धमकी दी थी जिसमें एक आतंकी हाथ में हथियार लेकर सीमा को वापस पाकिस्तान भेजने की धमकी दे रहा था। आतंकी ने कहा अगर भारत सरकार सीमा को वापस नहीं भेजती तो भारत परिणाम भुगतने के लिए  26/11 जैसा हमला दोबारा होगा। इसके साथ ही पाकिस्तानी हिंदुओं को भी निशाना बनाया जाएगा। अब इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं।

About Post Author