चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से 1 दिन पहले ISRO के वैज्ञानिक ने तिरुपति मंदिर में की पूजा-अर्चना

KNEWS DESK… भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान जल्द ही चंद्रयान- 3 लॉन्च करने जा रहा है। सफल लॉन्च की प्रार्थना के लिए ISRO वैज्ञानिक की एक टीम चंद्रयान-3 के छोटे मॉडल को लेकर तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंची। जहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना की।

आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान जल्द ही चंद्रयान- 3 कल लॉन्च करने जा रहा है। मिशन की सफलता के लिए ISRO वैज्ञानिक आंध्र प्रदेश के तिरूपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंचे। पूजा के लिए वैज्ञानिक अपने साथ चंद्रयान 3 का एक लघु मॉडल भी ले गए। चंद्रयान 24 या 25 अगस्त को चंद्रमा पर उतरेगा। अगले 14 दिनों तक रोवर लैंडर के चारों ओर 360 डिग्री में घूमेगा और कई परीक्षण करेगा। लैंडर रोवर की गति से चंद्रमा की सतह पर बने पहिये के निशान की तस्वीरें भी भेजेगा।

यह भी पढ़ें… 14 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-3, ISRO का एलान

भारत बनेगा राष्ट्रध्वज लहराने वाला देश

भारत चांद पर तिरंगा लहराने वाला चौथा देश तो बनेगा ही साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव के करीब पहुंचने वाला पहला देश भी बनेगा। यह वही क्षेत्र है जहां चंद्रयान-1 के दौरान मून इम्पैक्ट प्रोब गिराया गया था और ISRO  को पानी का पता चला था। यहां चंद्रयान 2 की क्रैश लैंडिंग हुई थी।

 किन देशों ने चंद्रमा पर लैंडिंग की 

इससे पहले दुनिया के 4 बड़े देशों चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास कर चुके हैं। कुल मिलाकर 38 बार सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता बहुत कम ही मिली है।

About Post Author