लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, शव के टुकड़ो को दिवार में छिपाया

KNEWS DESK- बॉयफ्रेंड या लिव-इन पार्टनर के द्वारा आजकल महिलाओं की हत्या या इश्क का खौपनाक मामला ज्यादा से ज्यादा सामने आ रहा है| कहीं कोई चाक़ू से तो कहीं पत्थर से मार रहा है कोई शरीर के टुकड़े कर रहा है, तो कहीं उन टुकड़ों को कुकर में पका रहा है| अब ऐसा ही एक और स्पेन का खौफनाक मामला सामने आया है|

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 22 साल की महिला के खो जाने के 9 साल बाद उसके शव के टुकड़ों को उसके फ्लैट की दीवारों से बरामद किया| खोई हुई महिला का नाम सिबोरा गगनी था| वहां अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के कुछ समय बाद अचानक से कहीं गायब हो गई थी| उस समय पुलिस ने उसकी काफी तलाश की हर जगह ढूंडा तमाम कोशिशों के बाद जब पुलिस को कुछ नहीं मिला तो फिर पुलिस ने अपनी खोज बंद कर दी लेकिन एक दूसरी पॉला नाम की महिला के मर्डर के मामले में आरोपी को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया| उस आरोपी ने सिबोरा के मर्डर को स्वीकार| 45 वर्षीय मार्को गियाओ रोमियो जो कि आरोपी है| उसने पुलिस स्टेशन नोटिस बोर्ड पर सिबोरा की फोटो देखकर उसकी हत्या की बात कबुलते हुए कहा कि उसने लड़की के शव पर तेजाब डाला था| अब पुलिस ने फिर से 9 साल पुराने केस को खोला|पॉला की हत्या के मामले में पुलिस ने मार्क को 17 मई को हिरासत में लिया था| वो 28 साल की इटली की रहने वाली लड़की थी|मार्क को पॉला के घर जाते आते देखा गया था| पॉला को मार्क ने 17 बार चाकू मारा| मार्क उसके तीन बच्चों में से एक का पिता भी है|

मार्क ने पॉला  की हत्या की बात तो नहीं कबुली लेकिन सिबोरा की फोटो देख अपना पुराना गुनाह कबूल लिया| सिबोरा 7 जुलाई 2004 से गायब हो गई थी| केंद्र सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, मार्क ने कबूल किया कि उसने सिबोरा के शव पर एसिड डालने के बाद उसे बक्से में बंद कर दीवारों के बीच दफन कर दिया था| इस फ्लैट की तलाशी ली गई तो सिबोरा का शव मिला| सिबोरा और मार्क लिव-इन रिलेशनशिप में थे|पुलिस को दो दीवारों के बीच एक बक्सा मिला, जिसमें शव के टुकड़े पॉलीथीन बैग में रखे मिले साथ ही फूलों का एक गुलदस्ता भी था| पुलिस ने शव को जांच के लिए भेज दिया है|हालांकि डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मिली है| इस समय जो लोग फ्लैट में रहते हैं, वह जांच में पुलिस की पूरी मदद कर रहे हैं|

About Post Author