‘मैंने कहा- लेबर लगा लो… उसने कहा- मैं कर लूंगी’, फर्श बनाने वाले मिस्त्री ने बताई डरावने कांड की कहानी

आगरा के बाथरूम मर्डर केस में अब उस राजमिस्त्री का बयान सामने आया है, जिसने फर्श बनाया था. मिस्त्री रवि कुमार का कहना है कि जब वह काम करने पहुंचा तो वो लेडीज खुद बाथरूम में मलबा डाल रही थी. उसने मजदूर लगाने की सलाह दी, लेकिन रूबी ने मना कर दिया औ कहा कि मैं खुद कर लूंगी.

Knews Desk– उत्तर प्रदेश के आगरा में हत्या की जो कहानी सामने आई, उसमें चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं. 45 दिनों तक जिस घर में एक व्यक्ति के लापता होने की कहानी सुनाई जाती रही, उसी घर के बाथरूम के फर्श के नीचे उसका शव दफन मिला. अब इस सनसनीखेज हत्याकांड में उस राजमिस्त्री का बयान सामने आया है, जिसने हत्या के बाथरूम का फर्श बनाया था. मिस्त्री का दावा है कि जब वह काम करने पहुंचा तो आरोपी पत्नी रूबी खुद बाथरूम में मलबा डाल रही थी. उसने लेबर लगाने की सलाह भी दी, लेकिन रूबी ने साफ कह दिया “नही मै खुद कर लूंगी”.

26 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी

मामला आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी का है. यहां रहने वाले 44 साल के सुरेंद्र कुमार शर्मा 18 मई से लापता बताए जा रहे थे. परिवार, रिश्तेदार और पुलिस उन्हें तलाशते रहे. 26 मई को गुमशुदगी भी दर्ज करा दी गई. इस दौरान उनकी पत्नी रूबी लगातार यही कहती रही कि सुरेंद्र घर छोड़कर चले गए है और जल्द ही वापस लौट आएंगे.

लेकिन करीब डेढ़ महीने बाद कहानी पूरी तरह बदल गई. पुलिस ने जब घर के बाथरूम का फर्श तुड़वाया तो उसके नीचे सुरेंद्र शर्मा का शव बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने रूबी को हिरासत में लिया. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाने की बात स्वीकार की है. इस केस में अब एक नया किरदार सामने आया है- वह राजमिस्त्री, जिसने आगरा के उस घर में बाथरूम का फर्श तैयार किया था.

राजमिस्त्री रवि कुमार का कहना है कि उसका रूबी से पहले से कोई परिचय नहीं था. वह पास के ही एक मकान का निर्माण कार्य कर चुका था. इसी वजह से रूबी ने उससे संपर्क किया. रवि के मुताबिक, दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके पास फोन आया. रूबी ने बाथरूम का काम कराने के लिए बुलाया. उस समय रवि ने कहा कि वह उसी दिन नही आ पाएगा और अगले दिन काम करेगा.

चार बाई छह का बाथरूम और नया फर्श

राजमिस्त्री रवि का कहना है कि बाथरूम का आकार करीब चार बाई छह फीट था. वहां पहले से टॉयलेट सीट करीब डेढ़ फीट ऊंची थी. नई फर्श बनाई तो उसी को बराबर कर दिया. रवि ने बताया कि उसके साथ एक मजदूर भी था, जिसने सीमेंट और मसाला तैयार किया. इसके बाद उसने पूरे बाथरूम में नया फर्श बना दिया. रवि का कहना है कि उस समय उसे यह बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि जिस जगह वह फर्श बना रहा है, उसके नीचे किसी का शव दफन हो सकता है.

रूबी ने खीर में मिलाकर पति को दी थीं नींद की गोलियां

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रूबी ने बताया कि उसने कथित तौर पर पहले खीर में 15-16 नींद की गोलियां मिलाकर सुरेंद्र शर्मा को खिलाईं. इसके बाद उनकी हत्या कर दी. अगले दिन उसने अपनी दोनों बेटियों और सास को अपने जेठ के घर भेज दिया. इसके बाद शव को घसीटकर बाथरूम तक ले गई, गड्ढे में दफनाया और ऊपर मिट्टी डालकर उसे समतल कर दिया. बाद में राजमिस्त्री बुलाकर पूरे बाथरूम में सीमेंट का नया फर्श बनवा दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *