केतन अग्रवाल के मां-बाप को बड़ा झटका, जवान पोते की मौत के सदमे में दादा ने तोड़ा दम, अस्पलात में ली आखिरी सांस

Ketan Agrwal Grandfather Died: केतन के बाद उसके दादा की मौत भी हो गई है। जी हां, केतन के दादा ने देररात अस्पताल में आखिरी सांस ली। दो दिन से वे अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इस तरह केतन के परिवार पर एक बार फि दुखों का पहाड़ टूटा है।

Knews Desk- जवान बेटे की हत्या के गम में डूबे परिवार पर फिर दुखों का पहाड़ टूटा है। केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल की भी मौत हो गई है। वे जवान पोते का मर्डर होने से सदमे में थे। कुछ महीने पहले उनका दिल का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन पिछले कई दिन से उनकी तबीयत खराब थी, क्योंक वे केतन की मौत का दुख बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। 2 दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देररात उन्होंने आखिरी सांस ली।

केतन के पिता ने “मिस यू डैड” लिख कर दी जानकारी

केतन के परिवार के करीबी लोगों ने देवीचंद के निधन की पुष्टि की है। वहीं केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में मिस यू डैड लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वे केतन की हत्या का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे, अब पिता की मौत का दर्द कैसे बर्दाश्त नहीं करेंगे? वे टूट गए हैं, पहले जवान बेटा और अब पिता छोड़कर चले गए। केतन की मौत की खबर सुनते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, क्योंकि उन्हें गहरा मानसिक आघात लगा था।

2 दिन पहले ज्यादा बिगड़ गई थी तबीयत

विशाल अग्रवाल ने बताया कि दिल का ऑपरेशन होने के बाद उनकी तबीयत अकसर खराब हो जाती थी। 2 दिन पहले उनकी तबीयत फिर बिगड़ी, लेकिन इस बार उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी और उन्होंने अंतिम सांस ली। केतन की हत्या का मामला अभी जांच के दायरे में है। इस बीच परिवार के मुखिया देवीचंद अग्रवाल के निधन से अग्रवाल परिवार टूट गया है और इस दर्द को सहने की हिम्मत नहीं है।

18 जून को हुई थी केतन अग्रवाल की हत्या

बता दें कि गत 18 जून को लोहगढ़ किले से खाई में गिरने से केतन अग्रवाल की मौत हुई थी। केतन की हत्या के आरोप उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके ब्वॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पर लगे हैं। दोनों इस समय पुलिस की गिरफ्त में हैं और पुलिस केतन की हत्या के सबूत जुटा रही है। सिया और चेतन ने साजिश के तहत प्लानिंग करके केतन की हत्या की, क्योंकि सिया अपने प्रेमी चेतन से शादी करना चाहती थी, जबकि परिजनों ने उसकी शादी जबरन केतन के साथ तय की थी।