सहारनपुर में भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर अज्ञात हमलावारों ने मारी गोली

KNEWS DESK… सहानपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर अज्ञात बदमाशों ने  जानलेवा हमला किया है। जानकारी मिल रही है कि हमलावर हरियाणा नंबर की कार से आए हुए थे। आरोपी स्विफ्ट डिजायल कार में सवार होकर आए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर SSP ने पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस के द्वारा बताया गया है कि आरोपियों ने काफी नजदीक से गोली मारी है।

दरअसल आपको बता दें कि आरोपियों ने भीम आर्मी प्रमुख के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। कार सवार आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। जिसके चलते गोलियों के निशान चंद्रशेखर की गाड़ी पर भी हुए हैं। वबीं गोली लगने से गाड़ी का शीशा भी टूट गया है। तो वहीं दूसरी तरफ चंद्रशेखर के गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए हैं जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिल रही है कि चंद्रशेखर सहारनपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करने जा रहे थे। जिस दौरान उन पर अज्ञात कार सवार लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया।

हमले के बाद चंद्रशेखर के समर्थकों ने सुरक्षा की मांग

चन्द्रशेखर के ऊपर हमले के बाद देश की अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों की बयानबाजी शुरू हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि आजाद समाज पार्टी की तरफ से ट्वीट करके कहा गया है कि सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने की कोशिश की गई है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करे। वहीं, चंद्रशेखर के समर्थकों ने उन्हें सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।

दलितों के लिए फ्री में चलाते हैं स्कूल

जानकारी के लिए बता दें कि चन्द्रशेखर भीम आर्मी के अध्यक्ष व सह-संस्थापक हैं और वो पेश से वकील भी हैं। जोकि वो अम्बेडकवादी कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करते हैं। मिली जानकारी के अमुसार बता दें कि सतीश कुमार, विनय रतन सिंह, आजाद ने चन्द्रशेखर के साथ मिलकर वर्ष 2014 में भीम आर्मी की स्थापना की थी। शेखर पश्चिम उत्तर प्रदेश दलितों के लिए फ्री स्कूल भी चलाते हैं।

About Post Author