युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ दोस्ती को लेकर खोला एक बड़ा राज, ‘मैं और माही क्लोज फ्रेंड नहीं हैं’

KNEWS DESK- पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक इन्टरव्यू के दौरान अपने और महेंद्र सिंह धोनी की दोस्ती को लेकर एक बड़ा राज खोला है| युवराज ने कहा- हम दोनों क्लोज फ्रेंड नहीं हैं| उन्होंने बताया- वे और धोनी साथ में क्रिकेट खेलने के कारण दोस्त थे लेकिन क्लोज फ्रेंड कभी नहीं रहे|

युवराज सिंह ने कहा- मैं और माही क्लोज फ्रेंड नहीं हैं| हम साथ में क्रिकेट खेलने के कारण दोस्त थे लेकिन माही और मेरी लाइफ स्टाइल बहुत अलग थी| इसीलिए हम लोगों में करीबी दोस्ती नहीं थी| यह जरूरी नहीं कि तुम्हारे साथी खिलाड़ी मैदान के बाहर तुम्हारे बेस्ट फ्रेंड रहे| हर किसी के जिंदगी जीने का तरीका अलग होता है| किसी भी एक टीम को देख लो, सभी 11 खिलाड़ी बाहर एक साथ तो नहीं घूमेंगे|

क्रिकेटर बताते हैं, मैं और माही जब मैदान में उतरते थे, तो हम दोनों ही देश के लिए अपना 100% देते थे| वो कप्तान थे और मैं उपकप्तान| हमारे फैसलों में मतभेद हुआ करते थे| उनके कुछ फैसले ऐसे होते थे जो मुझे पसंद नहीं होते थे और मेरे कुछ फैसले उनकी समझ से परे होते थे| यह हर टीम के साथ होता है| युवराज ने इस दौरान एक-दूसरे की मदद करने का भी जिक्र किया| उन्होंने बताया, कैसे उन्होंने एक बार धोनी को शतक पूरा करने में मदद की थी| उन्होंने यह भी बताया कि धोनी ने भी एक बार उनकी फिफ्टी पूरी करने में साथ दिया था|

उन्होंने कहा, जब मैं करियर के आखिरी दौर में था और मैं अपने भविष्य के बारे में स्पष्ट नहीं था तो मैंने धोनी से सलाह मांगी थी| वही शख्स थे जिन्होंने मुझे बताया था कि चयन समिती फिलहाल तुम्हारे बारे में नहीं सोच रही है| मेरी स्थिति यह थी कि मुझे वास्तविक स्थिति पता चले कि आखिर हो क्या रहा है| यह वर्ल्ड कप 2019 के ठीक पहले की बात है और यह सच है|

युवराज ने आगे कहा- वहा भी रिटायर हो गए हैं| मैं भी रिटायर हो चुका हूं| जब हम मिलते हैं तो दोस्तों की तरह मिलते हैं| हमने हाल ही में साथ में एड भी शूट किया था| इस दौरान हमने पुरानी बातों को याद करते हुए खूब मस्ती भी की थी|

About Post Author