अंग्रेजी स्पोर्ट्सकार कंपनी लोटस भारतीय बाजार में अपनी दो बेहतरीन कारें करेगी पेश, 9 नवंबर को होगी शुरुआत

KNEWS DESK – फेमस अंग्रेजी स्पोर्ट्सकार कंपनी लोटस 9 नवंबर, 2023 को भारतीय बाजार में एंट्री करेगी| अब लोटस का स्वामित्व चीनी ब्रांड जीली के पास है| कंपनी अपनी कारों को नई दिल्ली के एक्सक्लूसिव मोटर्स के माध्यम से बेचेगी, जो पूरे देश के लिए वितरक के रूप में भी काम करेगा| कंपनी की भारत में योजनाओं के बारे में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है|सूत्रों के अनुसार पहले दो मॉडल पेट्रोल से चलने वाली एमिरा स्पोर्ट्सकार और ऑल-इलेक्ट्रिक एलेट्रे एसयूवी होने की संभावना है| आपको कारों के बारे में बताते हैं|

Lotus Emira

एमिरा एक हल्की स्पोर्ट्सकार है, जिसका उद्देश्य अधिक पॉवर या आराम के बजाय तेज और ड्राइविंग आनंद प्रदान करना है| जो इसे एलिस, एक्सिज, एस्प्रिट और एलन जैसे प्रसिद्ध लोटस मॉडल का सक्सेसर बनाता है| यह फिट और फिनिश और आरामदायक सुविधाओं से लैस है| डोर पर पॉकेट और कप होल्डर, डिजिटल इंस्ट्रुमेंट और सेंट्रल टचस्क्रीन काफी लग्जरी फील देते हैं, जो अन्य कारों में देखने को नहीं मिलती है| भारत में यह दो पावरट्रेन के विकल्प में उपलब्ध है| जिसमें एक 365hp, 2.0-लीटर चार-सिलेंडर AMG-सोर्स्ड इंजन और एक 406hp 3.5-लीटर V6 टोयोटा-सोर्स्ड इंजन शामिल है| जिसमें क्रमशः 8-स्पीड ऑटोमेटिक और 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है| उम्मीद है कि जब एमिरा भारत में लॉन्च होगी तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.5-3 करोड़ रुपये के बीच होगी|

Lotus Emira Review 2023 | Top Gear

Lotus Eletre

एलेट्रे ब्रांड की फ्यूचरिस्टिक कार है, जो एसयूवी क्रेज को बढ़ावा देती है| यह आकर्षक एसयूवी अपने आधुनिक डिजाइन के साथ सबका ध्यान खींचेगी, और इसका केबिन भी बड़ा और बोल्ड है| 47 प्रतिशत हाई क्वालिटी स्टील और 43 प्रतिशत एल्युमीनियम के उपयोग के बावजूद, एलेट्रे का वजन 2,520 किलोग्राम है और इसकी लंबाई 5.1 मीटर और चौड़ाई 1.6 मीटर है. इसका ड्रैग कॉफिशिएंट 0.26 है, और इसे एक बार चार्ज करने पर 600 किमी की अधिकतम रेंज मिलती है| लोटस इस ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को तीन वेरिएंट्स में पेश करेगी- एलेट्रे (611एचपी), एलेट्रे एस (611एचपी), और एलेट्रे आर (918एचपी)| तीनों एक ही 109kWh बैटरी पैक से लैस है| इसे 350kW के फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है| एलेट्रे की एक्स-शोरूम कीमत 2.5-3.1 करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद है|

My car of the day, new Lotus Eltere | Detailing World Forum

About Post Author