हिन्दू विरोधी पोस्ट और ट्वीट के कारण विवादों से घिरी रहती हैं पाकिस्तान की स्पोर्ट्स एंकर जैनब अब्बास

KNEWS DESK – भारत में आईसीसी वर्ल्ड कप का जोर शोर के साथ आयोजन हो रहा है, जिसमें दस टीमों ने हिस्सा लिया है और इसी मैच को कवर करने के लिए कई देशों के तमाम पत्रकार भारत में डेरा जमाए हुए बैठे हैं। इन सभी के साथ पाकिस्तान की स्पोर्ट्स एंकर जैनब अब्बास भी भारत आई हुईं हैं| एंकर ने कई बार हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है जिसके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं| जिसके चलते उन्हें भारत से निकाल दिया गया है। जिसके बाद जैनब अब्बास भारत से दुबई चली गई है|

एंकर जैनब अब्बास 

पाकिस्तान की स्पोर्ट्स प्रजेंटर और एंकर जैनब अब्बास वर्ल्ड कप के बीच में भारत छोड़ना पड़ा है| जैनब अब्बास का विवादों से पुराना नाता रहा है| जैनब अब्बास अक्सर अपने हिंदू विरोधी पोस्ट और ट्वीट के कारण विवादों से घिरी रहती है|अब जैनब अब्बास को भारत छोड़कर जाना पड़ा है| जिसके बाद जैनब अब्बास भारत से दुबई चली गई है| सोशल मीडिया पर जैनब अब्बास के कई वीडियो हैं, जिसमें वह साइबर क्राइम, भारत और हिंदू धर्म के लिए अपशब्दों का प्रयोग करती नजर आ रही हैं|

भारत से दुबई पहुंची

विनीत जिंदल नामक भारतीय वकील ने बीसीसीआई के साथ मिलकर जैनब अब्बास के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी| जिसके बाद जैनब अब्बास पर गाज गिरी है|अब पाकिस्तान के समां टीवी ने ट्वीट किया है| इस ट्वीट में लिखा है कि जैनब अब्बास भारत से दुबई पहुंच चुकी है| साथ ही इसमें कहा गया है कि जैनब अब्बास भारत में सुरक्षा के लिहाज से असहज थी|

पाकिस्तानी कप्तान का पुराना ट्वीट हुआ वायरल

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का पुराना ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है| इस ट्वीट में बाबर आजम जैनब अब्बास को अपने दायरे में रहने की हिदायत दे रहे हैं| उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि कुछ भी कहने से पहले सोचो… अपनी लिमिट्स क्रॉस नहीं करो|

जैनब अब्बास का विवादित ट्वीट 

जैनब अब्बास ने अपने ट्वीट में भारत और हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित किया था| जैनब अब्बास आईसीसी की ब्रॉडकास्ट टीम का हिस्सा थी| वह पाकिस्तान-नीदरलैंड्स मैच के दौरान नजर आई थी| ऐसा कहा जा रहा है कि आईसीसी चाहकर भी जैनब अब्बास की मदद नहीं कर पाएगा, क्योंकि मसला भारत-पाकिस्तान के बीच का है| दोनों देशों के मसले में आईसीसी कुछ नहीं कर सकता है|

About Post Author