KNEWS DESK- भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टी-20 टीम की कप्तानी अब सूर्यकुमार यादव से लेकर श्रेयस अय्यर को सौंप दी गई है। इस फैसले के साथ टीम इंडिया में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।
अब तक सूर्यकुमार यादव टीम के टी-20 कप्तान थे, लेकिन हाल के प्रदर्शन और टीम के नतीजों को देखते हुए चयनकर्ताओं ने नेतृत्व में बदलाव करने का फैसला लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप और उसके बाद खेले गए मैचों में सूर्यकुमार यादव का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। साथ ही आईपीएल में भी उनका फॉर्म लगातार चर्चा का विषय बना रहा।
इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए चयन समिति ने अब टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपने का निर्णय लिया है।
श्रेयस अय्यर लंबे समय से भारतीय क्रिकेट में एक भरोसेमंद बल्लेबाज के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। वह घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी कप्तानी का अनुभव रखते हैं। मैदान पर उनकी शांत सोच और दबाव में सही फैसले लेने की क्षमता उन्हें एक मजबूत कप्तान बनाती है।
अब टीम इंडिया के सामने एक नया दौर शुरू हो गया है, जिसमें श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम कैसा प्रदर्शन करती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी। माना जा रहा है कि उनके कप्तान बनने के बाद टीम की रणनीति, बल्लेबाजी क्रम और प्लेइंग इलेवन में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
श्रेयस अय्यर के लिए यह जिम्मेदारी आसान नहीं होगी। अब उन्हें सिर्फ बल्लेबाजी पर नहीं, बल्कि पूरी टीम को एक साथ लेकर आगे बढ़ाने की चुनौती भी निभानी होगी। यह फैसला आने वाले समय में भारतीय टी-20 क्रिकेट की दिशा तय कर सकता है।