Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni: 42 साल के हुए धोनी, इतनी बार जीत चुके हैं ट्रॉफी

KNEWS DESK-  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानि 7 जुलाई  42 साल के हो गए। धोनी क्रिकेट इतिहास के सफलतम कप्तानों में से एक हैं। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में अपना सुनहरा करियर बनाने की ओर आगे बढ़ ही रहे थे अचानक अंडर-19 ट्रायल में उनकी टीम को बुरी तरह से हार मिली। जिसके चलते धोनी का भी चयन नहीं हुआ। इसके बाद वे काफी हताश हो गए। इसी बीच उन्हें रेलवे में टीटी की नौकरी मिली। जिसे उन्होंने पिता की खुशी के लिए स्वीकार किया लेकिन धोनी को कुछ बड़ा करना था। ऐसे में उन्होंने एक बड़ा कदम उठाते हुए अचानक टीटीई की नौकरी छोड़ दी और बाद में इंडिया ए के ट्रायल में भाग लिया। इसमें धोनी ने खूब छक्के जड़े और अपनी जगह पक्की कर ली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी खिताब जीता. धोनी ने अपने खेल से दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। अब तक ये 14 ट्रॉफी जीत चुके हैं।

 

धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच के ज़रिए की थी। अब वे सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। आईपीएल 2023 में धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के विजयी बनाया था। चेन्नई आईपीएल में 5वीं बार चैंपियन बनी थी।

इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. वहीं कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स, जिन्हें अभी तक कोई नहीं तोड़ सका और धोनी उसमें नंबर वन हैं-

  • टेस्ट में सबसे ज़्यादा 60 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान.
  • वनडे की एक पारी में सबसे ज़्यादा 6 बल्लेबाज़ों को आउट किया.
  • वनडे में सबसे ज़्यादा 200 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान.
  • वनडे की एक पारी में सबसे ज़्यादा 3 स्टंपिंग.
  • वनडे में बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी 183 रनों की पारी.
  • टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज़्यादा 5 बल्लेबाज़ों को आउट किया.
  • टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा 72 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान.
  • टी20 इंटरनेशनल करियर में सबसे ज़्यादा 34 स्टंपिंग.
  • अंतर्राष्ट्रीय करियर में बतौर कप्तान 332 सबसे ज़्यादा मैच.
  • अंतर्राष्ट्रीय करियर में सबसे ज़्यादा 195 स्टंपिंग.

अब तक ये 14 ट्रॉफी जीत चुके हैं धोनी

  • 2007 – टी20 विश्व कप
  • 2010 – आईपीएल
  • 2010 – टेस्ट मेस
  • 2010 – एशिया कप
  • 2010 – चैंपियंस लीग टी 20
  • 2011 – वनडे विश्व कप
  • 2011 – टेस्ट मेस
  • 2011 – आईपीएल
  • 2013 – चैंपियंस ट्रॉफी
  • 2014 – चैंपियंस लीग टी 20
  • 2016 – एशिया कप
  • 2018 – आईपीएल
  • 2021 – आईपीएल
  • 2023 – आईपीएल

 

About Post Author