आज फिर चलेगा धोनी का बल्ला, चेन्नई का ये स्टेडियम है माही के लिए लकी

SPORTS DESK, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बुधवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना करने उतरेगी। लीग में ये दूसरा मौका है जब चेन्नई अपने घरेलू मैदान पर मुकाबला खेलेगी। पिछली बार उनका सामना लखनऊ सुपर जाएंट से हुआ था और चेन्नई ने ये मैच 12 रन से जीता था।

राजस्थान के खिलाफ उस मैच में फैंस को धोनी का ‘थाला’ यानी बॉस अवतार देखने को मिला जब उन्होंने दो छक्के जमाए। एक बार फिर धोनी इस मैदान पर उतरेंगे और फैंस को उनके बल्ले से एक तूफानी पारी देखने का इंतजार होगा।

चेपक से है धोनी का रन कनेक्शन

चेपक स्टेडियम धोनी के लिए बेहद ही खास है। सिर्फ इसलिए नहीं क्योंकि ये मैदान चेन्नई सुपर किंग्स का घरेलू मैदान है बल्कि इसलिए भी कि इस मैदान पर धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की कुछ सबसे बेहतरीन पारियां खेली हैं। धोनी का चेपक स्टेडियम से जो खास रन कनेक्शन है वो विरोधियों को अकसर भारी पड़ता है।

चेपक में धोनी के बल्ले से बरसते हैं रन

धोनी ने इस मैदान पर चौथी सबसे बड़ी पारी खेली है। उन्होंने यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 224 रन बनाए हैं। ये उनके टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी है। वहीं वनडे में भी इस मैदान पर उनके बल्ले से दो शतक और एक अर्धशतक निकला है। उन्होंने यहां पाकिस्तान के खिलाफ 113 रनों की नाबाद पारी भी खेली थी। इस मैदान पर धोनी ने केवल एक ही अतंरराष्ट्रीय टी20  मैच खेला है जिसमें उन्होंने 22 रन बनाए थे।

आईपीएल में भी धोनी के चेपक स्टेडियम है खास

धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने इस स्टेडियम में 57 मैच खेले हैं जिसमें से 41 में उन्हें जीत मिली है। वहीं धोनी की बात करें तो उन्होंने यहां 1375 रन बनाए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन उनके बल्ले से यहीं निकले हैं। वो यहां 52 छक्के भी लगा चुके हैं। धोनी ने कुछ समय पहले ये कहा था कि “वह इस मैदान पर ही अपना आखिरी टी20 मैच खेलेंगे। ऐसे में फैंस के लिए चेपक में धोनी को देखना और भी ज्यादा भावनात्मक है।”

About Post Author