क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस से मांगी चॉकलेट, वायरल हुआ वीडियो

KNEWS DESK- क्रिकेट के महान बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस समय अमेरिका में हैं| जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है| ये वायरल वीडियो उनकी फेवरेट चॉकलेट से सम्बंधित है|

आपको बता दें कि प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर धोनी का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया गया है| वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि धोनी मिनी बल्लों पर ऑटोग्राफ करते और उन्हें एक फैंस को देते हुए दिखाई दे रहे हैं| इसके बाद धोनी ने फैंस से अपना चॉकलेट बॉक्स वापस करने के लिए कहा, जिसे शायद उन्होंने ऑटोग्राफ देते समय उनके लिए पकड़ रखा था| धोनी ने बस इतना कहा, चॉकलेट वापस करो| फैंस ने हंसते हुए उसे वापस कर दिया| वीडियो के कैप्शन में लिखा है, एमएस धोनी एक फैन को ऑटोग्राफ देने के बाद चॉकलेट वापस दे दो|

https://x.com/mufaddal_vohra/status/1701065460517945602?s=20

इस वीडियो को अबतक 600 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है| यूजर इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं|

लोगों ने किया रिएक्ट 

“माही भाई हमेशा अलर्ट पर रहते हैं|”

https://x.com/farzi_rtist/status/1701080310778306998?s=20

“उसे चॉकलेट बहुत पसंद है|”

https://x.com/karrrannn/status/1701098915645579329?s=20

“हमेशा सतर्क रहें..उसे मौका न दें|”

https://x.com/kvenkatiyer/status/1701080242901684399?s=20

“वह दिल से बच्चा है|”

https://x.com/TheCrickFun/status/1701072985644552453?s=20

एक यूजर ने मजाक में कहा, “ऐसा लगता है कि उसे ट्रंप से चॉकलेट मिली है|”

इसी कई लोगों ने धोनी की वीडियो में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी| इसके पहले उनका पालतू जानवरों के साथ जन्मदिन का केक शेयर करने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके चलते क्रिकेटर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं|

About Post Author