बाबर आजम ने लग्जरी कार से उतरते ही सिक्योरिटी गार्ड से मिलाया हाथ, वीडियो देख खुश हुए फैंस

KNEWS DESK- पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं| इसलिए ही वो सभी के दिल में बसते हैं| हाल ही में वो तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के शादी समारोह में पहुंचे| वहां उन्होंने एक सिक्योरिटी गार्ड से हाथ मिलाया| जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है|

वायरल वीडियो में बाबर आजम लग्जरी कार से वहां पहुंचते हैं| वहीं सिक्योरिटी गार्ड तुरंत उनकी गाड़ी का गेट खोलता है, फिर बाबर आजम बाहर निकलते हैं| उनके बाहर निकलते ही गार्ड के चेहरे पर स्माइल आ जाती है| वह बाबर से मिलने के लिए काफी उत्सुक नजर आता है| बाबर जैसे ही उसकी ओर मुड़ते हैं, गार्ड अपना हाथ आगे बढ़ा देता है| बाबर उससे हाथ मिला लेते हैं| जिसके बाद गार्ड बहुत खुश हो जाता है|

इसके बाद बाबर अंदर पहुंचते हैं तो उन्हें लेने शाहीन के ससुर शाहिद अफरीदी आ जाते हैं| दोनों एक-दूसरे से गले मिलते हैं|बाबर आजम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है| सभी फैंस इस पर आपनी अपनी राय दे रहे हैं|पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान का यूं हाथ मिलाना लोगों के दिलों को छू गया है|

About Post Author