रिलायंस में बड़ा उत्तराधिकार संकेत, मुकेश अंबानी ने सौंपी कमान की रूपरेखा

Knews Desk- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी के उत्तराधिकार ना जा रहा है कि रिलायंस में नेतृत्व परिवर्तन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मुकेश अंबानी ने कहा कि उनके तीनों बच्चे आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी पहले से ही कंपनी के अलग-अलग प्रमुख क्षेत्रों में जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों से बोर्ड में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

यह नेतृत्व बदलाव धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है ताकि कंपनी की संचालन व्यवस्था सुचारू रूप से नई पीढ़ी को सौंपा जा सके। योजना के तहत आकाश अंबानी को रिलायंस के डिजिटल और टेलीकॉम बिजनेस जियो की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ईशा अंबानी रिटेल और कंज्यूमर बिजनेस को संभाल रही हैं, जबकि अनंत अंबानी को एनर्जी और नए ऊर्जा सेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह तीनों क्षेत्रों को रिलायंस के भविष्य के विकास का आधार माना जा रहा है।

अंबानी ने यह भी संकेत दिया है कि जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, जो कंपनी के डिजिटल कारोबार के विस्तार में एक बड़ा कदम होगा। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लीन एनर्जी और रिटेल सेक्टर में भी बड़े निवेश और विस्तार की योजना सामने आई है।

यह उत्तराधिकार योजना केवल पारिवारिक बदलाव नहीं बल्कि एक संरचित कॉरपोरेट ट्रांजिशन है, जिससे रिलायंस की दीर्घकालिक स्थिरता और विकास सुनिश्चित किया जा सके। कंपनी पहले से ही ऊर्जा, टेलीकॉम, रिटेल और तकनीकी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विस्तार कर रही है।

मुकेश अंबानी ने यह भी स्पष्ट किया कि रिलायंस का भविष्य “एकजुट और एकीकृत” रहेगा और तीनों उत्तराधिकारी मिलकर कंपनी के विकास को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि नई पीढ़ी कंपनी को और ऊंचाइयों तक ले जाएगी। इस घोषणा के बाद बाजार और उद्योग जगत में रिलायंस के भविष्य की दिशा को लेकर नई चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *