Gold Price on Dhanteras 2023: धनतेरस से पहले सोने और चांदी के गिरे दाम, चेक करें ताजा रेट

KNEWS DESK – धनतेरस और दिवाली पर लोग सोने चांदी की खूब खरीददारी करते हैं| ऐसे में ग्राहकों के लिए एक खुशखबरी है| आज यानी 9 नवंबर 2023 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की जा रही है| सोने के दामों में गिरावट आई है| आपको सोने और चांदी के ताजा भाव के बारे में विस्तार से बताते हैं|

Dhanteras 2023: What is the significance of buying gold on Dhanatrayodashi? | Mint

सोने के दाम 

गोल्ड आज 60,000 से नीचे 59,903 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला है| इसके बाद सोने की कीमत में और कमी देखी गई है| सुबह 11 बजे तक यह कल के मुकाबले 129 रुपये यानी 0.21 फीसदी सस्ता होकर 59,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक आ गया है| कल वायदा बाजार में सोना 60,009 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था|

700 रुपये तक सस्ती हुई चांदी 

सोने के अलावा चांदी की कीमत में भी आज गिरावट देखी जा रही है| धनतेरस से ठीक पहले चांदी कल के मुकाबले 1 फीसदी यानी 709 रुपये तक सस्ती होकर 70,341 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट तक आ गई है| शुरुआती दौर में चांदी 70,450 रुपये पर खुली थी| इसके बाद से इसकी कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही है| गुरुवार को वायदा बाजार में 71,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी|

शहरों में गोल्ड-सिल्वर के दाम-

  1. चेन्नई- 24 कैरेट गोल्ड 61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 76,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है|
  2. दिल्ली- 24 कैरेट गोल्ड 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है|
  3. कोलकाता- 24 कैरेट गोल्ड 61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है|
  4. मुंबई- 24 कैरेट गोल्ड 60,760 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है|
  5. पुणे- 24 कैरेट गोल्ड 60,760 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है|
  6. लखनऊ- 24 कैरेट गोल्ड 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है|
  7. जयपुर- 24 कैरेट गोल्ड 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है|
  8. पटना- 24 कैरेट गोल्ड 60,810 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है|
  9. गाजियाबाद- 24 कैरेट गोल्ड 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है|
  10. नोएडा- 24 कैरेट गोल्ड 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है|

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना हुआ सस्ता 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है| मेटल रिपोर्ट के अनुसार सोना आज 0.1 फीसदी की कमी के साथ 1,948.39 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना हुआ है| वहीं अमेरिका में भी सोने की कीमतों में 0.2 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1,953.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है| सोने के अलावा चांदी की बात करें तो इसमें भी आज कमी देखी जा रही है| इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 0.5 फीसदी गिरकर 22.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है|

About Post Author