KNEWS DESK- 1 नवंबर से देशभर में कई बदलाव लागू हो रहे हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है। इनमें सबसे अहम बदलाव रसोई गैस सिलेंडर की कीमत से जुड़ा है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरों में 8 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमतें लगभग हर महीने संशोधित की जाती हैं।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की मौजूदा कीमत
इस समय दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ₹853 है। पिछले पांच सालों में इसकी कीमत ₹594 से बढ़कर ₹853 तक पहुंच चुकी है। वहीं, व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत भी ₹1241.50 से बढ़कर ₹1595.50 रुपये तक पहुंच गई है।
पिछले वर्षों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
| तिथि | दिल्ली (₹) | कोलकाता (₹) | मुंबई (₹) | चेन्नई (₹) |
|---|---|---|---|---|
| 1 नवंबर 2020 | 594 | 620.5 | 594 | 610 |
| 6 अक्टूबर 2021 | 899.50 | 926 | 899.50 | 915.50 |
| 6 जुलाई 2022 | 1053 | 1079 | 1052.50 | 1068.50 |
| 30 अगस्त 2023 | 903 | 929 | 902.50 | 918.50 |
| 9 मार्च 2024 | 803 | 829 | 802.50 | 818.50 |
| अक्टूबर 2025 (वर्तमान) | 853 | 879 | 852.50 | 868.50 |
इन आंकड़ों से साफ है कि एलपीजी की कीमतों में पिछले कुछ वर्षों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आज की दरें (1 नवंबर 2025)
| शहर | कीमत (₹) |
|---|---|
| दिल्ली | 853.00 |
| पटना | 942.50 |
| लखनऊ | 890.50 |
| जयपुर | 856.50 |
| आगरा | 865.50 |
| मेरठ | 860.00 |
| गाजियाबाद | 850.50 |
| इंदौर | 881.00 |
| भोपाल | 858.50 |
| लुधियाना | 880.00 |
| वाराणसी | 916.50 |
| गुरुग्राम | 861.50 |
| अहमदाबाद | 860.00 |
| मुंबई | 852.50 |
| पुणे | 856.00 |
| हैदराबाद | 905.00 |
| बेंगलुरु | 855.50 |
क्या बदल सकते हैं नवंबर में दाम?
तेल कंपनियों की ओर से अभी तक 1 नवंबर 2025 को घरेलू सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम और रुपये की स्थिति के आधार पर आने वाले दिनों में कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है।
रसोई गैस के दाम सीधे तौर पर आम लोगों के बजट को प्रभावित करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में एलपीजी की कीमतें कभी राहत देती हैं, तो कभी महंगाई का बोझ बढ़ा देती हैं। नवंबर 2025 में भी उपभोक्ताओं को फिलहाल पुरानी दरों पर ही सिलेंडर खरीदना होगा, लेकिन आने वाले महीनों में सरकार या तेल कंपनियों की समीक्षा से बदलाव की उम्मीद बनी हुई है।