सितंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक , जानिए क्यों?

KNEWS DESK :- सितम्बर में 16 दिनों के लिए बैंकों में अवकाश रहेगा| अगर देश के कई राज्यों में अलग अलग दिन अवकाश रहेगा तो अगर आप कोई भी बैंक का काम सितम्बर में करने का सोच रहे हैं तो उसे अभी से प्लानिंग कर लीजिये | आज हम आपको बैंक अवकाश के बारे में विस्तार से बतायेंगे |

बैंकों में रहेगा अवकाश

 सितंबर महीने में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो अभी से प्लानिंग कर लीजिये | क्योंकि सितम्बर में  देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों में कुल 16 दिन अवकाश रहेंगे। ऐसी परिस्थिति में आपके  बैंक से जुड़े हुए कामों में रुकावट आ सकती है| रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय अवकाश को शामिल करते हुए सितंबर महीने के लिए हॉलीडे लिस्ट जारी कर दी गई है। RBI की लिस्ट के अनुसार, सभी पब्‍लिक सेक्‍टर के बैंक, प्राइवेट सेक्टर के बैंक, विदेशी बैंक और सहकारी बैंक स्थानीय त्योहारों के साथ नेशनल हॉलीडे और रीजनल हॉलीडे पर भी बंद रहेंगे।

अवकाश लिस्ट

3 सितंबर 2023-  3 सितंबर 2023 के दिन रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 6 सितंबर 2023- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण 6 सितंबर 2023 को भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पटना में बैंक बंद रहेंगे। और अहमदाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, गांगटोक, तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण 7 सितंबर, 2023 को बैंकों में अवकाश रहेगा |दूसरे शनिवार के कारण 9 सितंबर, 2023 को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे |  रविवार के कारण 10 सितंबर, 2023  देशभर में बैंक अवकाश रहेगा | रविवार के कारण 17 सितंबर, 2023 को पूरे देश में बैंक बंद रहेगा | विनायक चतुर्थी के कारण 18 सितंबर, 2023 को बेंगलुरु, तेलंगाना में बैंक बंद रहेगा | गणेश चतुर्थी के कारण 19 सितंबर, 2023 को अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पणजी में बैंक बंद रहेगा | गणेश चतुर्थी और नुआखाई के कारण 20 सितंबर, 2023 को कोच्चि और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेगा | श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के मौके पर 22 सितंबर, 2023 को कोच्चि, पणजी और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेगा |चौथे शनिवार के कारण  23 सितंबर, 2023 को  पूरे देश में बैंक बंद रहेगा | रविवार के कारण  4 सितंबर, 2023 को बैंक बंद रहेगा | श्रीमंत शंकरदेव की जयंती के कारण  25 सितंबर, 2023 को  गुवाहाटी में बैंकों में अवकाश होगा |मिलाद-ए-शरीफ के कारण  27 सितंबर, 2023 को जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक में बंद रहेगा | ईद-ए-मिलाद के कारण 28 सितंबर, 2023 को अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची में बैंक बंद रहेगा |ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के कारण  29 सितंबर, 2023 को  गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेगा |

About Post Author