Yodha Postponed: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा एक बार फिर हुई पोस्टपोन, 2024 में होगी रिलीज

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म योद्धा को लेकर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं| फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| फिल्म की अनाउंसमेंट जब से हुई है तब से फैंस इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं लेकिन अब फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा| योद्धा पहले 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है| फिल्म के पोस्टपोन होने की जानकारी करण जौहर ने सोशल मीडिया पर दी है|

Sidharth Malhotra-led action film 'Yodha' postponed again; to now release  on this date | Mint

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा

सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा पहले कैटरीना कैफ की मैरी क्रिसमस से क्लैश हो रही थी| कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मैरी क्रिसमस 8 दिसंबर को रिलीज होने वाली है| क्लैश से बचने के लिए करण ने नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है|

2024 में होगी रिलीज 

करण जौहर ने फिल्म के दो नए पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करके फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है| उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- हम पूरी तरह तैयार हैं, पूरी शक्ति और बल के साथ आसमान पर कब्ज़ा करने के लिए तैयार हैं!!!! योद्धा 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में आ रही है| सिद्धार्थ ने भी ये ही पोस्टर शेयर किए हैं|

पहले की गई थी प्रीपोन

सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा पहले 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी| जिसके बाद इसे प्रीपोन किया गया था| जिसके बाद नई रिलीज डेट 8 दिसंबर थी| 8 दिसंबर को योद्धा कै मैरी क्रिसमस से क्लैश हो रहा था| फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना लीड रोल में नजर आएंगी| ये एक एक्शन एंटरटेनमेंट फिल्म होने वाली है|

वर्कफ्रंट 

सिद्धार्थ मल्होत्रा रोहित शेट्टी के ओटीटी शो इंडियन पुलिस फोर्स में भी नजर आने वाले हैं| इसमें उनके साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में नजर आएंगे| ये  शो एमेजॉन प्राइम पर 19 जनवरी को रिलीज होगा|

About Post Author