यामी गौतम की आर्टिकल 370 का कश्मीर में नहीं होगा प्रीमियर, जानें वजह

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों फिल्म आर्टिकल 370 को लेकर चर्चा में हैं| एक्ट्रेस की फिल्म सच्ची घटना पर बेस्ड है| आर्टिकल 370 का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है| जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया| वहीं अब सभी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| आर्टिकल 370 की टीम इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं| वहीं पहले फिल्म का प्रीमियर कश्मीर में भी होना था| लेकिन अब ऐसा नहीं होगा| जिसके पीछे की वजह के बारे में आपको बताते हैं|

Yami Gautam on Article 370: 'It was about time'

यामी गौतम की आर्टिकल 370

यामी गौतम इन दिनों फिल्म आर्टिकल 370 को लेकर चर्चा में हैं| एक्ट्रेस की फिल्म में कश्मीर में धारा 370 को हटाने के लिए किये गए प्रयासों की कहानी है| फिल्म को लेकर फैन्स में बज बना हुआ है| यामी फिल्म में एक्शन मोड में नजर आईं हैं| वहीं अब पूरी टीम फिल्म का जोरो-शोरों से प्रमोशन करने में बिजी है| पहले फिल्म का प्रीमियर कश्मीर में भी होना था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा| जिसकी वजह फिल्म प्रोड्यूसर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई| आदित्य धर से जब पूछा गया कि फिल्म का प्रीमियर कश्मीर में भी होने वाला था| इसके जवाब में प्रोड्यूसर ने बताया कि,’हां बिल्कुल’ पहले हम फिल्म का प्रीमियर कश्मीर में भी करने के बारे में सोच रहे थे लेकिन अभी हम एक बेबी के साथ हैं| जिस वजह से हमने ट्रेवलिंग काफी कम कर दी है| इसलिए हम लोग इंटरव्यूज भी ज़्यादातर ऑनलाइन कर रहे हैं और फिल्म का प्रीमियर भी आस-पास की जगहों पर कर रहे हैं| ताकि यामी गौतम को परेशानी न हो| वरना हम ज़रूर कश्मीर में भी इसका प्रीमियर रखते|

मां बनने वाली हैं यामी गौतम 

एक तरफ यामी अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं| वहीं दूसरी तरफ मां बनने को लेकर भी  चर्चा में बनी हुईं हैं| एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी प्रेगनेंसी फेज में की है| और ये बेहद खास एहसास था| जब आपके अन्दर एक नन्ही जान पल रही हो तो ये आपको जिम्मेदारी का एहसास करता है| साथ ही यामी ने कहा कि प्रेगनेंसी में मैं और ज्यादा सशक्त फील कर रही थी|

फिल्म की रिलीज डेट 

यामी गौतम की फिल्म 23 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है| फिल्म में यामी गौतम, प्रियामणि, अरुण गोविल, किरण करमारकर और दिव्या सेठ जैसे कलाकार नजर आएंगे|

यह भी पढ़ें – कल्कि धाम मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया शिलान्यास, सीएम योगी आदित्यनाथ रहे मौजूद

About Post Author