यामी गौतम की आर्टिकल 370 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, रिलीज के 10 वें दिन फिल्म ने कमाए करोड़ों

KNEWS DESK – यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 बीते दिन 23 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| आर्टिकल 370 को फैन्स से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है| यामी गौतम की आर्टिकल 370 विद्युत जामवाल की क्रैक के साथ रिलीज हुई थी| फिर भी यामी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई रखी| आर्टिकल 370 ने शानदार कमाई की है और साल 2024 की सुपरहिट फिल्म बन गयी है आपको फिल्म के 10 वें दिन का कलेक्शन बताते हैं|

Article 370 box office Day 6: Yami Gautam, Priyamani's film remains steady  - India Today

यामी गौतम की आर्टिकल 370

यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 में धारा 370 को हटाने से पहले और बाद के हालातों को दिखाया गया है| यामी फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आईं हैं| फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं और फिल्म अभी भी शानदार कमाई कर रही है| आर्टिकल 370 साल 2024 की सुपरहिट फिल्म बन गयी है|

फिल्म का दसवें दिन का कलेक्शन 

आर्टिकल 370 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है| फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.9 करोड़ का बिज़नेस किया था| दूसरे दिन फिल्म ने 7.4 करोड़ कमाए थे| वहीं फिल्म ने दसवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है|आर्टिकल 370 ने रिलीज के दसवें दिन 6.20 करोड़ कमाए हैं| जिसके साथ अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 53.39 करोड़ हो गया है| फिल्म अगर 17 करोड़ और कमा लेती है और इसका कलेक्शन 70 करोड़ पहुँच जाता है तो ये फिल्म सुपरहिट हो जाएगी| इसकी के साथ ये यामी गौतम की लगातार दूसरी सुपरहिट फिल्म होगी| फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वर्ल्डवाइड यामी की फिल्म ने अब तक 65 करोड़ के आसपास कमा लिए हैं|

यह भी पढ़ें – दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने साल 2024- 25 के लिए 76 हजार करोड़ रुपये का बजट किया पेश

About Post Author