यामी गौतम की आर्टिकल 370 ने वीकेंड पर किया अच्छा प्रदर्शन, जानें फिल्म का कलेक्शन

KNEWS DESK – यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 बीते दिन 23 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म सच्ची घटना पर बेस्ड है| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है| फिल्म फैन्स और  क्रिटिक्स सभी को काफी पसंद आ रही है| फिल्म ने ओपनिंग डे पर विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था| वहीं फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है|

Yami Gautam, Priyamani Starrer Article 370 Opens To Surprising Crowds | Hindi News, Times Now

यामी गौतम की आर्टिकल 370

यामी गौतम की आर्टिकल 370 एक रियल स्टोरी बेस्ड फिल्म है| फिल्म में धारा 370 को हटाने के लिए कितनी मेहनत और चुनौतियों का सामना करना पड़ा| आर्टिकल 370 को फैन्स से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है| आर्टिकल 370 में यामी एक्शन मोड में नजर आईं हैं| फिल्म में यामी गौतम, प्रियामणि, अरुण गोविल, किरण करमारकर और दिव्या सेठ ने अहम भूमिका निभाई है| फिल्म में दिखाया गया है| फिल्म का डायरेक्शन आदित्य सुहास जांभले ने किया है|

फिल्म का कलेक्शन 

यामी गौतम की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म आर्टिकल 370 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है| फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.9 करोड़ का बिज़नेस किया था| दूसरे दिन फिल्म ने 7.4 करोड़ कमाए थे| वहीं रिलीज के तीसरे दिन फिल्म को वीकेंड का खूब फायदा मिला है| फिल्म ने 9.50 का कलेक्शन किया वहीं अब तक फिल्म ने कुल 22.80 करोड़ का बिज़नेस किया है|

यह भी पढ़ें –   अग्निपथ योजना पर कोई चर्चा नहीं, रक्षा निर्यात का पैसा सैनिकों के कल्याण पर खर्च करे सरकार- सचिन पायलट

About Post Author