यामी गौतम की आर्टिकल 370 ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

KNEWS DESK – यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म सच्ची घटना पर बेस्ड है| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है| फिल्म फैन्स और  क्रिटिक्स सभी को काफी पसंद आ रही है| वहीं फिल्म ने ओपनिंग डे पर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है|

Yami Gautam, Priyamani Starrer Article 370 Opens To Surprising Crowds | Hindi News, Times Now

आर्टिकल 370

यामी गौतम लम्बे समय से फिल्म आर्टिकल 370 को लेकर चर्चा में बनी हुई है| फिल्म बीते दिन 23 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म को फैन्स से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है| आर्टिकल 370 में यामी एक्शन मोड में नजर आईं हैं| फिल्म में यामी गौतम, प्रियामणि, अरुण गोविल, किरण करमारकर और दिव्या सेठ ने अहम भूमिका निभाई है| फिल्म में दिखाया गया है कि धारा 370 को हटाने के लिए कितनी मेहनत और चुनौतियों का सामना करना पड़ा| फिल्म का डायरेक्शन आदित्य सुहास जांभले ने किया है|

ओपनिंग डे कलेक्शन 

यामी गौतम की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म आर्टिकल 370 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है| रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ का बिज़नेस किया है| इसी के साथ फिल्म ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है| फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.55 करोड़ का बिज़नेस किया था|

यह भी पढ़ें – कंगना रनौत ने फिल्मी सितारों पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- ‘बॉलीवुड में डार्क वेब के जरिये हो रहे गैर कानूनी काम…’

About Post Author