कंगना रनौत ने फिल्मी सितारों पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- ‘बॉलीवुड में डार्क वेब के जरिये हो रहे गैर कानूनी काम…’

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के चलते हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस हर मुद्दे पर अपनी राय रखना पसंद करती हैं| वहीं कंगना अब एकबार फिर अपने बयान के चलते चर्चा में आ गईं हैं| एक्ट्रेस ने अब बॉलीवुड के कुछ स्टार्स पर गंभीर आरोप लगाये हैं|

कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को रीशेयर कर फिल्मी सितारों पर निशाना साधा है, जिसमें लिखा था, अब फोन नंबर के साथ- साथ लोगों का रजिस्टर्ड नाम, जिसके जरिए नंबर ख़रीदे गए थे, वो भी फोन कॉल पर दिखाई देगा| इसकी सराहना करते हुए कंगना ने फ़िल्मी सितारों के द्वारा हैकिंग का आरोप लगाया|

एक्ट्रेस ने पोस्ट को रीशेयर कर लिखा कि बहुत बढ़िया| सेंटर को डार्क वेब को लेकर भी कुछ करना चाहिए| कई लोकप्रिय फिल्मी हस्तियां इसकी आदी हो गई हैं| वे न केवल वहां से गैर कानूनी स्टफ का इस्तेमाल कर रही हैं, बल्कि WHATSAPP और MAIL जैसे संचारों को भी हैक कर रहे हैं| अगर इन पर कमर कसी जाए तो कई बड़े नाम बेनकाब हो जाएंगे|

About Post Author