सनी देओल की बहन ईशा देओल पति को देंगी तलाक? एक्ट्रेस के पति का चल रहा है अफेयर

KNEWS DESK – बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल अपने एक्टिंग करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं| हाल ही में ईशा देओल को लेकर एक खबर सामने आई है| जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया| खबरों के अनुसार एक्ट्रेस अपने पति भरत तख्तानी से अलग हो गई हैं|

ईशा देओल पति से हो रही अलग! क्यों होने लगी ऐसी चर्चा, सामने आया सच - Esha Deol Bharat Takhtani Separated viral reddit post Couple No Longer Together tmovp - AajTak

ईशा देओल पति भरत को देंगी तलाक?

दरअसल, बॉलीवुड लाइफ और बॉलीवुड शादी डॉटकॉम में छपी एक खबर के अनुसार ये बातें तब सामने आई जब हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने रेडिट पर एक पोस्ट शेयर की और उसमें संकेत दिया कि ईशा और भरत एक-दूसरे से अलग हो गए हैं| इसलिए वो अब पब्लिकली एकसाथ नजर नहीं आते| इतना ही नहीं इस पोस्ट में यूजर ने ये भी दावा किया है कि भरत अपनी वाइफ को धोखा दे रहे हैं|

भरत का चल रहा अफेयर

यूजर ने अपनी पोस्ट में ये दावा भी किया कि उन्होंने ईशा के पति भरत को न्यू ईयर के दिन बेंगलुरु की एक पार्टी में देखा था| जहां वो अपनी एक कथित गर्लफ्रेंड के साथ थे| साथ ही ये भी बताया कि भरत कि वो गर्लफ्रेंड बेंगलुरु में ही रहती हैं| अभी तक इन खबरों पर देओल फैमिली में से किसी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है|

यूजर्स ने ईशा के पति को किया ट्रोल 

सोशल मीडिया पर ये खबरें सामने आने के बाद यूजर्स ने इसपर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है| एक यूजर ने लिखा कि, ‘भरत को देखकर तो लगता था कि वो अपनी फैमिली और वाइफ से बेहद प्यार करता है|’ दूसरे ने लिखा, ‘ईशा के साथ वो चीजें नहीं होनी चाहिए जो उसकी मां के साथ हुई..’

ईशा ने 2012 में भरत से की थी शादी 

ईशा देओल ने 29 जून 2012 को भरत से शादी की थी| दोनों की शादी बेहद सादगी के साथ इस्कॉन टैंपल में की गई थी| वहीं शादी के पांच साल बाद ये कपल बेटी राध्या के पेरेंट्स बने और फिर साल 2019 में ईशा ने अपनी दूसरी बेटी मिराया तख्तानी को जन्म दिया था|

अक्सर ये स्टार कपल एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करता हुआ नजर आता है| लेकिन इस बार ईशा देओल के बर्थडे सेलिब्रेशन से भरत गायब दिखे थे| वहीं हेमा मालिनी के जन्मदिन पर भी भरत नजर नहीं आए|

यह भी पढ़ें – ‘सरकारी बंगला खाली करें’, महुआ मोइत्रा को सरकारी बंगला तत्काल प्रभाव से खाली करने का नोटिस जारी

About Post Author