KNEWS DESK – बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर Karan Johar एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म या शो नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम पर लिया गया एक बड़ा फैसला है। हाल ही में फैंस ने नोटिस किया कि करण जौहर ने कई बॉलीवुड सितारों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं।
अनफॉलो किए गए सितारों में Kareena Kapoor Khan, Varun Dhawan, Malaika Arora, Ananya Panday और फैशन डिजाइनर Manish Malhotra जैसे बड़े नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इसके बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर करण ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया।
बढ़ती चर्चाओं के बीच करण जौहर ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी विवाद या नाराजगी का मामला नहीं है, बल्कि उनका “डिजिटल डिटॉक्स” का हिस्सा है। करण ने लिखा कि वह सोशल मीडिया पर खर्च होने वाले अपने समय और ऊर्जा को कम करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने कई अकाउंट्स को अनफॉलो करने का फैसला लिया है।

फिलहाल करण जौहर को इंस्टाग्राम पर करोड़ों लोग फॉलो करते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी फॉलोइंग लिस्ट को काफी छोटा कर दिया है। हालांकि कुछ करीबी सहयोगी और चुनिंदा इंडस्ट्री से जुड़े लोग अब भी उनकी फॉलोइंग लिस्ट में बने हुए हैं।
करण जौहर पहले भी सोशल मीडिया पर मिलने वाली आलोचनाओं और ट्रोलिंग के प्रभाव को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं। कई इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि ऑनलाइन नेगेटिविटी का मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और यही वजह है कि वह अब सोशल मीडिया के इस्तेमाल को सीमित करने की कोशिश कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर बतौर निर्माता कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। आने वाले महीनों में उनकी प्रोडक्शन कंपनी की कई फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स के रिलीज होने की उम्मीद है। ऐसे में माना जा रहा है कि डिजिटल डिटॉक्स के जरिए वह अपना ज्यादा समय और फोकस काम पर देना चाहते हैं।