परिणीति चोपड़ा या कियारा आडवाणी दोनों में से किसका करवा चौथ था ज्यादा खास, जानें क्या रहा फर्क ?

KNEWS DESK- बीते 1 नवम्बर को पूरे देशभर में करवा चौथ का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया| आम से लेकर सेलेब्स तक ने इस त्योहार को सेलिब्रेट किया| वहीं बॉलीवुड के चर्चित न्यूली वेड कपल परिणीति चोपड़ा-राघव चड्डा और कियारा अडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इस दिन को सेलिब्रेट किया| परिणीति और कियारा दोनों ने ही इस साल पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा लेकिन दोनों की तैयारियों में काफी फर्क दिखा|

कियारा अडवाणी ने सोशल मीडिया पर अपने मेहंदी से लेकर चांद देखकर व्रत खोलने की तस्वीरें शेयर की हैं| एक्ट्रेस ने काफी सादगी से अपना पहला करवा चौथ व्रत रखा और फिर उसका पारण किया| उन्होंने एक ही हाथ में हल्की सी मेहंदी लगाई| एक्ट्रेस ने बहुत ही मिनिमल मेकअप के साथ गुलाबी रंग का सूट पहना था| एक्ट्रेस ने न ही चूड़ा पहना था, न ही ज्यादा हैवी ज्लेलरी कैरी की थी| सामने आई तस्वीर में कियारा-सिद्धार्थ काफी शानदार लग रहे हैं| ये तस्वीर सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है|

वहीं परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी तस्वीरें शेयर की हैं| एक्ट्रेस ने लाल रंग के काफी हैवी सूट में अपना व्रत खोला| उन्होंने हाथों में काफी सुंदर महंदी भी लगाई| इतना ही नहीं उनके साथ राघव चड्ढा भी सजे-धजे नजर आए| परणिति ने मंगलसूत्र, चूड़ा और मांग में सिंदूर भी लगाया था| साथ ही उन्होंने सुहागनों वाला लाल रंग का जोड़ा पहना था| वहीं आप सांसद राघव चड्ढा ने पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था|

एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें शेयर की हैं| एक तस्वीर में तो राघव अपने हाथों से एक्ट्रेस को महंदी भी लगा रहे हैं| इसके अलावा भी दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आईं हैं| तस्वीरों को पोस्ट करते हुए परिणीति ने लिखा, हैप्पी करवा चौथ माई लव|

About Post Author