जब प्रियंका चोपड़ा को कई प्रोजेक्ट्स से धोने पड़े थे हाथ, गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने दिया एक्ट्रेस का साथ

KNEWS DESK- मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जिन्होंने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जादू चलाया है लेकिन एक समय ऐसा था जब उनके पास बॉलीवुड में काम नहीं था|कई फिल्में उनके हाथ से निकल गई थीं| ये उस समय की बता है जब एक्ट्रेस ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई और वो खराब हो गई थी| तब गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने उनका सहयोग किया| प्रियंका ने उनकी फिल्म साइन की हुई थी और वो उनके साथ खड़े रहे थे|

गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दोनों ही बहुत बॉन्ड शेयर करते हैं| दोनों ने साथ में फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाइ में काम किया था| इस फिल्म के लिए अनिल प्रियंका को साइन कर चुके थे फिर उन्होंने नाक की सर्जरी करवा ली थी और उनका चेहरा खराब हो गया था| एक इंटरव्यू के दौरान अनिल शर्मा ने प्रियंका की नाक की सर्जरी के बारे में बताते हुए कहा- वो बहुत खूबसूरत थीं| मैं उन्हें साइन कर चुका था, मेरी पत्नी ने उन्हें एडवांस चेक भी दे दिया था| गदर की रिलीज के बाद मैं अमेरिका और यूरोप की ट्रिप के लिए निकल गया था और दो महीने बाद लौटा था| मुझे पता चला कि प्रियंका ने अपनी नाक की सर्जरी कराई है क्योंकि वह जूलिया रॉबर्ट की तरह दिखना चाहती थीं| ये मैंने पेपर में पढ़ा था और मैं सोच रहा था कि उन्होंने ऐसा क्यों किया| वह वैसे ही गुड लुकिंग थीं|

गदर 2 के डायरेक्टर ने कहा- वो बहुत बुरी लग रही थीं| उन्होंने अपने साथ क्या कर लिया था| मैंने उन्हें तुरंत मिलने के लिए बुलाया| वह अगले दिन अपनी मां के साथ आईं. वह रो रही थीं, उन्होंने मुझे ऑपरेशन के बारे में बताया जिसकी वजह से उनकी नाक के पास निराश रह गए थे| वो निराश अभी भी हैं| उन्होंने बताया कि इसे ठीक होने में महीनों लगेंगे और प्रियंका को कई प्रोजेक्ट्स से निकाल दिया गया था|

अनिल शर्मा ने बताया कि प्रियंका ने बरेली वापस जाने का फैसला लिया और कुछ महीने बाद वापस आने के लिए कहा| उन्होंने मुझे साइनिंग अमाउंट वापस किया| हालांकि मैं उनके साथ खड़ा रहा| अनिल ने बताया कि मैंने अपने मेकअप-आर्टिस्ट को बुलाया और उन्हें निशान छुपाने के लिए कहा| उसके बाद वह वैसी ही खूबसूरत लग रही थीं जैसी स्क्रीन टेस्ट में थीं|

About Post Author