धर्मेंद्र की सेहत के क्या हैं हाल? एक्टर ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

KNEWS DESK- तबीयत खराब की खबरें सामने आने के बाद 87 वर्षीय धर्मेंद्र ने अपना एक वीडियो शेयर कर अपनी सेहत का अपडेट दिया है और बताया कि वह अमेरिका इलाज करवाने नहीं, बल्कि घूमने आए हैं| वहीं पत्नी हेमा मालिनी ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय दी है|

आपको बता दें कि सनी देओल पिता धर्मेंद्र को लेकर लेकर अमेरिका रवाना हुए| साथ में धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी थीं| जानकारी के अनुसार, अमेरिका में धर्मेंद्र की बेटी और सनी देओल की बहन रहती हैं, और एक्टर उन्हीं से मिलने गए हैं| देओल परिवार ‘गदर 2’ के ब्लॉकबस्टर होने का जश्न में डूबा था, वहीं धर्मेंद्र की तबीयत खराब की खबर आ गई| फैंस ये जानने को बेचैन हो गए थे कि उनके स्टार का अब क्या हाल है| हेल्थ इशूज के चलते धर्मेंद्र इलाज के लिए 15-20 दिन अमेरिका में रहेंगे|

लेकिन अब हेमा मालिनी के साथ खुद धर्मेंद्र ने भी स्पष्ट कर दिया कि उनकी तबीयत ठीक है| धर्मेंद्र ने एक वीडियो X अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह घर में सोफे पर बैठे हुए डॉगी के साथ खेलते दिख रहे हैं|  अंदाजा के मुताबिक, यह उनकी छोटी बेटी अजिता का घर है, जो अमेरिका में रहती हैं और जानी-मानी डेंटिस्ट हैं| वीडियो शेयर कर धर्मेंद्र ने लिखा है, दोस्तों, बहुत लंबे समय बाद अमेरिका में एक छोटा सा हॉलिडे मनाने आया हूं| मैं जल्द वापस आकर अपनी नई फिल्म की शूटिंग करूंगा| इस प्यारे से जानवर को मुझसे प्यार हो गया है|

वहीं हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, धरम जी बिल्कुल ठीक हैं|  उनकी हेल्थ अच्छी है| वह अमेरिका सिर्फ रुटीन हेल्थ चेक-अप के लिए गए हैं| चिंता करने की कोई बात नहीं है|

About Post Author