विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान पर साधा निशाना, कहा-”मुझे उनकी राजनीति नहीं पसंद”

KNEWS DESK- फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपने बेधड़क बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं| वे हर मामले में अपनी राय जरुर रखते हैं| हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक्टर शाहरुख खान पर विवादित बयान दिया| उन्होंने कहा कि उन्हें शाहरुख खान की राजनीति नहीं पसंद है| शाहरुख ने बॉलीवुड को सिर्फ पीआर, हाइप, ग्लैमर और स्टारडम बना दिया है|

इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि क्या आपको पता है मैं शाहरुख खान का फैन हूं? मैं हमेशा से कहता हूं कि कोई भी उनकी तरह नहीं है लेकिन मुझे उनकी राजनीति पसंद नहीं है| मुझे लगता है वह बॉलीवुड जैसे शानदार इंस्टीट्यूशन को बर्बाद करने के जिम्मेदार हैं| फिल्ममेकर ने कहा कि शाहरुख ने बॉलीवुड में सब बर्बाद कर दिया है| अब ये सिर्फ पीआर, हाइप, ग्लैमर और स्टारडम बन गया है| अब जो स्टारडम नहीं है, उसे स्वीकारा नहीं जाता है| ये ही समस्या है|

विवेक अग्निहोत्री ने और कहा कि उनको लगता है कि ऑडियन्स मूर्ख है और उनकी फिल्में ‘पीपल्स फिल्म’ नहीं होती हैं| मेरी दूसरी सबसे बड़ी समस्या मध्यमता है, उनका मानना है कि ऑडियन्स मूर्ख है| मैं ये बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं| मैं लोगों के लिए फिल्म बनाता हूं| वो बॉक्स ऑफिस फिल्में बनाते हैं| जब उनकी फिल्म सक्सेसफुल हो जाती है तो ये शाहरुख खान की फिल्म बन जाती है जो सक्सेसफुल हुई| जब मेरी फिल्म सक्सेसफुल होती है तो ये लोगों की फिल्म है जो हिट हुई|

फिल्ममेकर ने आगे कहा कि हम दो अलग पोल्स हैं| एक नॉर्थ और एक साउथ| हालांकि मैं उन्हें प्यार करता हूं| कभी मुझे लगता है ये शक्ति और दीवार की तरह है| जहां आप अपने पिता और भाई को प्यार करते हैं लेकिन एक पुलिस ऑफिसर होता है और दूसरा स्मगलर| अब आपको डिसाइड करना है कि हमारे रिश्ते में कौन पुलिस ऑफिसर और कौन स्मग्लर है|

आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है| बात करें अगर अगर विवेक अग्निहोत्रीतो वो  जल्द ही द वैक्सीन वॉर लेकर आ रहे हैं|

About Post Author